{"_id":"6480191b918b505795038a47","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-shastri-bridge-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शास्त्री पुल से लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शास्त्री पुल से लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस
Wed, 07 Jun 2023 01:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:47 PM IST
सार
बुधवार को सुबह करीब 10 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि शास्त्री पुल से एक शव रस्सी के सहारे लटक रहा है। इसके बाद दारागंज और झूंसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था और रस्सी रेलिंग से बंधी थी। यह अजीबोगरीब घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध था।
विज्ञापन
शास्त्री सेतु से शव लटकने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले हाईवे पर शास्त्री पुल पर बुधवार को एक युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। युवक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। हत्या और आत्महत्या को लेकर आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह शव झूंसी से शहर की ओर आने वाले लेन पर लटका मिला है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह करीब 10 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि शास्त्री पुल से एक शव रस्सी के सहारे लटक रहा है। इसके बाद दारागंज और झूंसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था और रस्सी रेलिंग से बंधी थी। यह अजीबोगरीब घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध था।
विज्ञापन
लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि कोई इस तरह से भी लटककर खुदकुशी कर सकता है, यह संभव नहीं है। लोगों ने हत्या करने के बाद शव को पुल से लटकाने की भी आशंका जताई। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जिस युवक का शव रेलिंग से लटक रहा है उसकी उम्र 30 से 35 के बीच प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर गुलाबी रंग का फुल शर्ट और हरे रंग का जींस है। पैर में चमड़े काजूता भी पड़ा है।
विज्ञापन