फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of young man found hanging in girlfriend's house

Prayagraj News: प्रेमिका के घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in girlfriend's house
विज्ञापन

एयरपोर्ट क्षेत्र के चंद्रसेन गांव में शुक्रवार रात राघवेंद्र सिंह उर्फ विकास (30) प्रेमिका के घर में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। साथ ही तहरीर देकर प्रेमिका, उसके पति व ससुर समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है।
राघवेंद्र पुत्र नरपत सिंह एयरपोर्ट क्षेत्र के ही गांजा गांव का रहने वाला था। वह सूबेदारगंज स्थित रेलवे स्लीपर प्लांट में ठेके पर काम करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,चंद्रसेन गांव की एक विवाहिता से उसके प्रेम संबंध थे। महिला की आठ साल पहले शादी हुई थी। चंद्रसेन गांव में राघवेंद्र का ननिहाल था और वहां आने-जाने के दौरान ही वह महिला के करीब आ गया। महिला का पति एक शिक्षण संस्थान में गार्ड है। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी पर चला गया। उधर, उसका पिता कुछ सामान लेने बाजार चला गया। इसी दौरान राघवेंद्र महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। कुछ ही देर बाद ससुर सामान लेकर घर आया तो दोनों को साथ देख आक्रोशित हो उठा। उसने कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

माफी मांगने पर कुछ देर बाद बहू को बाहर निकाल दिया, लेकिन राघवेंद्र को कमरे के अंदर ही बंद कर दरवाजे पर ताला लगा दिया। साथ ही सूचना देकर बेटे व राघवेंद्र के परिजनों को बुला लिया। जानकारी पर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। महिला के परिजनों ने डायल 112 पुलिस को भी बुला लिया। शनिवार की भोर करीब तीन बजे तक पंचायत चलती रही। इसके बाद दरवाजा खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। राघवेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हत्याकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। उधर, शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान युवक की फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई। प्रभारी एयरपोर्ट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक व विवाहिता के करीबी संबंध थे। फिलहाल, परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका, ससुर व पति समेत छह पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed