फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of nephew of former MLA found on road, fear of murder

पूर्व विधायक के भतीजे का सड़क पटरी पर मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 13 Jan 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of nephew of former MLA found on road, fear of murder
Dead body of nephew of former MLA found on road, fear of murder
पूर्व विधायक का भतीजे सड़क पर मृत पड़ा मिला
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
तिलईबाजार (संवाद)। पूर्व विधायक के भतीजे पवन कुमार पटेल मऊआइमा के मऊदोस्तपुर मजरा गुलकाईपुर गांव के समीप सड़क पर मृत पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। उसका कहना है कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मऊआइमा बोड़ीपुर धरौता गांव निवासी पवन (38) पुत्र फतेह बहादुर पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल का भतीजा था। वह घर पर रहकर खेती-किसानी करता था। शनिवार रात वह बाइक से अपने साथी धर्मराज पटेल के साथ घर से मऊआइमा पड़ाव चौराहे के पास आने के लिए निकला। देर रात मऊआइमा पुलिस गश्त करने के लिए निकली तो पवन का शव मऊदोस्तपुर मजरा गुलकाईपुर गांव के समीप सड़क पर मिला। उसकी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी। काफी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त हुई तो घरवालों को सूचना दी गई। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने गांव से साथ निकले मृतक के दोस्त से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पड़ाव चौराहे पर ही रुक गया था जबकि पवन वापस जाने के लिए निकल गया था। उधर शरीर पर किसी तरह की जाहिरा चोट नहीं मिलने से पुलिस भी पशोपेश में है। घरवाले भी समझ नहीं पा रहे कि उसकी मौत कैसे हुई। फिलहाल उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। उधर मऊआइमा इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजन संग बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed