फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of a married woman found hanging three days ago

Prayagraj News: तीन दिन पहले ब्याही विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a married woman found hanging three days ago
नैनी। मृतका संजना की फाइल फोटो।
29 मई को प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव मंगलवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर नैनी पुलिस व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

नैनी के काजीपुर मोहल्ला निवासी गणेश केसरवानी पुत्र श्याम सुंदर केसरवानी नैनी में ही प्राइवेट जाॅब करते हैं। उनकी शादी बीते 29 मई को चंदौली के मुगलसराय के डीह बिलारी गांव निवासी अशोक बिंद की बेटी संजना बिंद के साथ हुई थी।
विज्ञापन

दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में श्रीराम जानकी मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद 30 मई को संजना (25) अपने ससुराल काजीपुर आ गई। सोमवार की रात संजना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति गणेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात करीब तीन बजे उठे तो संजना कमरे में नहीं थी। वह उसे ढूंढ़ते हुए छत पर गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। लोहे का दरवाजा खोलने की की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। परिजनों को बुलाया। उन्होंने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो संजना साड़ी के फंदे के सहारे लटकी थी।

एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था। युवती का शव छत के चुल्ले से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वाले आरोप लगाते हैं तो मामले की जांच की जाएगी।

नैनी। मृतका संजना की फाइल फोटो।

नैनी। मृतका संजना की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed