फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DCM collided with truck parked on highway, three including driver killed

हाईवे पर खड़े ट्रक से डीसीएम भिड़ी, चालक समेत तीन की मौत

Sat, 17 Oct 2020 04:33 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
DCM collided with truck parked on highway, three including driver killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज (प्रयागराज)। सोरांव के दादूपुर गांव के सामने हंडिया कोखराज बाईपास पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में डीसीएम की चपेट में आए ट्रक ड्राइवर की भी अस्पताल में मौत हो गई। डीसीएम ट्रक में घुस गई थी। इसके चालक और खलासी की लाशों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाने भिजवाया।
विज्ञापन


एटा जिले का रहने वाला दिनेश कुमार (35) कानपुर से माल लादकर बिहार जा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात नेशनल हाईवे पर थाना सोरांव के दादूपुर गांव के सामने कृष्णा ढाबा के पास पहुंचा तो ट्रक का पिछला टायर फट गया। वह ढाबे पर ही रुक गया। शुक्रवार की सुबह लगभग साढे़ आठ बजे वह खलासी के साथ टायर बदल रहा था। तभी कानपुर से रजाई गद्दा लादकर बनारस जा रही डीसीएम ने पीछे से आकर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। डीसीएम की रफ्तार बहुत तेज थी। डीसीएम ट्रक के पिछले हिस्से में चिपक गई। ट्रक ड्राइवर दिनेश पीछे की तरफ ही टायर बदल रहा था। वह भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे में डीसीएम चालक सौरभ कुमार द्विवेदी (28) महजुदवा थाना फूलपुर, प्रयागराज व खलासी राजकुमार पांडे निवासी नारायणपुर, मुंगरा बादशाहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम की चपेट में आने से घायल ट्रक चालक दिनेश कुमार को पहले सीएचसी फिर एसआरएन ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। कुछ देर के लिए यातायात भी रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो डीसीएम के चालक और खलासी के शव फंसे हुए थे। क्रेन के साथ साथ गाड़ी काटने वाले को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद डीसीएम को काटकर सौरभ और राजकुमार के शवों को बाहर निकाला गया। गाड़ी में कागजातों के आधार उनकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने तीनों शवों को दिन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके घर वालों को भी सूचित कर दिया गया था। फूलपुर और मुंगराबादशाहपुर से परिजन तुरंत पहुंच गए थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed