फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Daughter gave statement, when mother used to go to work, then father used to do cruelty

हैवानियत : बेटी ने दिया बयान, जब मां चली जाती थी काम पर, फिर पिता करता था दरिंदगी

Sun, 15 Sep 2024 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 05:53 PM IST
सार

पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद रात भर थाने में आरोपी चुपचाप बैठा रहा। शनिवार सुबह उसे कोर्ट ले जाया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित किशोरी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी मां घरों में सफाई व खाना बनाने का काम करती है।

विज्ञापन
Daughter gave statement, when mother used to go to work, then father used to do cruelty
बाालिका से दुष्कर्म। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

जार्जटाउन में 16 वर्षीय किशोरी से छह साल से दुष्कर्म करने वाले पिता ने दरिंदगी की हदें पार कर दी थीं। पीड़ित ने खुद बयान दिया है कि मां घरों में काम करने चली जाती थी और तब पिता उससे जबरदस्ती करता था। किसी से कुछ बताने पर छोटी बहन व मां को जान से मारने की बात कहता था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद रात भर थाने में आरोपी चुपचाप बैठा रहा। शनिवार सुबह उसे कोर्ट ले जाया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित किशोरी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी मां घरों में सफाई व खाना बनाने का काम करती है। पिता रिक्शा चलाते हैं। मां सुबह काम पर निकल जाती थी और फिर रात को लौटती थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, किशोरी ने पुलिस को बताया कि मां के जाने के बाद पिता उससे जबरन गलत काम करता था। मना करने पर मारता-पीटता भी था। मां-छोटी बहन को जान से मारने की भी धमकी देता था। यह भी बात सामने आई है कि आरोपी सुबह रिक्शा चलाने के लिए निकल जाता था लेकिन जैसे ही उसकी पत्नी काम पर जाती थी, वह वापस चला आता था। प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed