फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Date of giving option of three districts increased to 10

तीन जिलों का विकल्प देने की तिथि 10 तक बढ़ी

Tue, 08 Sep 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Date of giving option of three districts increased to 10
Date of giving option of three districts increased to 10
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2020 और सहायंक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2019 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए तीन जिलों के विकल्प देने का एक अन्य अवसर प्रदान किया है। इसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि सात से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को प्रस्तावित है। इसके लिए पांच लाख 95 हजार 669 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा 19 जिलों में आयोजित की जानी है। तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार तीन जिलों का विकल्प चुन गए हैं, इसके लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को 10 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से विकल्प देने की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज समेत आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर एवं वाराणसी जनपद में आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed