फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Darshan gives a glimpse of the masses

प्रयागराज में जन-जन को दर्शन देते चले जगन्नाथ

Fri, 05 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Darshan gives a glimpse of the masses
Darshan gives a glimpse of the masses - फोटो : CITY DESK
फोटो सहित
विज्ञापन

00
जन-जन को दर्शन देते चले जगन्नाथ
0 सोलह पहियों के नंदीघोष रथ पर बलभद्र, सुभद्रा संग विराजे जगन्नाथ
0 श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई भव्य रथयात्रा
0 कटरा, कीडगंज, दारागंज, मीरापुर, बलुआघाट में भी रथयात्रा महोत्सव
प्रयागराज। प्रयागराज वृहस्पतिवार को जगन्नाथमय हुआ। जीरो रोड के अतिरिक्त कटरा, कीडगंज, दारागंज, मीरापुर में भी रथयात्रा महोत्सव की धूम रही। हर कोई बलभद्र, सुभद्रा, जगन्नाथ के दर्शन, आशीष पाने के लिए आतुर रहा तो रथ को खींचने के लिए होड़ मची। रथयात्रा के रास्ते भर उत्साहित श्रद्धालु नाचते-गाते रहे। मंदिर समितियों की ओर से विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से जीरो रोड स्थित आर्य भवन से श्रद्धा एवं उत्साह से रथयात्रा निकाली गई। फूलों से सजे सोलह पहियों के नंदीघोष रथ पर बलभद्र, सुभद्रा संग जगन्नाथ विराजे। समिति के बैनर, ध्वज-पताकाओं के साथ गणपति की अगुवाई में चली रथयात्रा में हाथी, घोड़ों के अतिरिक्त विभिन्न वेशभूषाओं में राजा, संतरी, चोबदार भी चले। गरुण की सवारी सबसे आकर्षक रही। विभिन्न रथों पर सवार पांच पांडवों का नेतृत्व धर्मराज युधिष्ठिर ने किया। डांडिया महारास संग कान्हा के भजन पूरे रास्ते गूंजते रहे। शृंगार उमा, गगन, अरुण, त्रिलोकी, हैप्पी आदि ने किया। रथयात्रा जिधर से होकर गुजरी, उसके दोनों ओर के मकानो के बारजों से महिलाओं, बच्चों ने तीन को निहारा और फूल बरसाए।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्त तथा संयोजक बसंत लाल आजाद की देखरेख में निकली यात्रा सत्ती चौरा स्थित विद्या गौरी वाटिका पहुंचकर पूरी हुई। यात्रा में सह संयोजक राजेश केसरवानी, हरिओम पांडेय, सतीश चंद्र केसरवानी,विजय वैश्य, दुर्गा प्रसाद गुप्त, जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल, कुमार नारायण, कृष्णभगवान केसरवानी, रामबाबू वर्मा, अमर वैश्य मुन्ना भइया, अनिल केसरवानी, आनंद जी टंडन,कुसुम लता, सत्येंद्र चोपड़ा, गणेश केसरवानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00 इनसेट
केशव ने किया रथ का रवाना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरती, पूजन करके रथयात्रा को रवाना किया। साथ ही आर्य भवन से लेकर अग्रसेन चौराहे तक उन्होंने और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रथ भी खींचा। इस अवसर पर श्री मौर्य ने भगवान जगन्नाथ की महिमा बखानी। सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। उनके संग महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, विक्त्रस्मजीत सिंह भदौरिया, रवि केसरवानी, मनोज कुशवाहा, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
00 इनसेट
यात्रियों को लगाया तिलक चंदन
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री कारोबारी नेता अमर वैश्य ‘मुन्ना भइया’ के नेतृ़त्व में कारोबारियों ने रथयात्रा के दौरान फूल बरसाए और चंदन लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में घनश्याम गुप्ता, सतीश गुप्ता, रोहित छावडा, मनोज गुप्ता, आनंद जायसवाल आदि शामिल थे।
00
शंखनाद से स्वागत, केसर से तिलक
प्रयागराज। समाधि मंदिर गल्ला मंडी से भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा पूजन-आरती के बाद महंत रामदास और संयोजक रमेश शुक्ला की अगुवाई में आरंभ हुई। यात्रा जीटी रोड निराला चौराहा भगवान वेणी माधव मंदिर होते हुए धकाधक चौराहे पर पहुंची। प्रयागराज सेवा समिति संगम विश्व धरोहर की कामना से संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भइया ने शंखनाद किया। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनुपमा पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने केसर तिलक लगाकर स्वागत किया। यात्रा में केसी पांडे, राकेश शुक्ला, राजेंद्र तिवारी दुकानजी, सुभाष वैश्य, रमेश शुक्ला, विमल चंद्र त्रिपाठी आदि शामिल थे।
00
कीडगंज में गूंजता रहा जगन्नाथ
प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा समिति, कीडगंज की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई जो शंकरलाल भार्गव मार्ग, बहादुरगंज, कोठापार्चा होते हुए फिर कीडगंज पहुंचकर पूरी हुई। डीआईजी केपी सिंह ने आरती पूजन करके रथयात्रा को रवाना किया। एडीजी एसएन साबत ने बाई का बाग में पूजन करने और आरती उतारने के बाद रथ को आगे बढ़ाया। यात्रा के पूरे रास्ते में हजारों लोगों ने दर्शन किया और रथ खींचा। रथयात्रा में डॉ.महेंद्र तिवारी, पदुम जायसवाल, शिब्बू, दीपक, सूरज, राम, दिलीप मोछा, शुभम,अंबर, अरुणराज,धीरज, अभिषेक, आयुष आदि शामिल थे।
00
कर्नलगंज, कटरा में यात्रा की धूम
प्रयागराज। स्वामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा रथयात्रा समिति की ओर से कटरा कचहरी रोड स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से पूरी सजधज के साथ यात्रा निकाली गई जो कटरा,कर्नलगंज से होकर गुजरी। यात्रा महर्षि भारद्वाज मंदिर होते हुए कचहरी रोड स्थित मंदिर पर पहुंचकर पूरी हुई। इस दौरान सभी में रथ को खींचने की होड़ रही। यात्रा में पार्षद आनंद अग्रवाल,अवधेश चंद्र गुप्ता, संतोष जायसवास, सुमित, शिवम साहू, चेतन वर्मा, अंकित, चंद किशोर आदि शामिल थे। सुधीर कुमार केसरवानी के मुताबिक छह जुलाई को शाम चार बजे भंडारा होगा।

00
इस्कॉन में मना रथयात्रा महोत्सव
इस्कान मंदिर की ओर से पूर्णकांत दास की देखरेख में मीरापुर से भव्य रथयात्रा निकाली गई जो कल्याणी देवी, बलुआघाट होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। मंदिर में रथयात्रा महोत्सव भी मनाया गया। वहीं चौक स्थित राधारमण मंदिर में शृंगार दर्शन संग भजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed