{"_id":"6ae500e379ad669f9f08412a","slug":"darkness-descends-on-mansoorabad-intersection-due-to-a-faulty-high-mast-light-allahabad-news-c-417-1-man1001-10692-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हाईमास्ट लाइट खराब होने से मंसूराबाद चौराहे पर छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हाईमास्ट लाइट खराब होने से मंसूराबाद चौराहे पर छाया अंधेरा
Sat, 31 Oct 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
मंसूराबाद में एक सप्ताह से बंद पडृा चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट।
मंसूराबाद चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी है। इसके चलते शाम होते ही चौराहे और आसपास के बाजार में अंधेरा छा जाता है। रोशनी नहीं होने से स्थानीय कारोबारी परेशान हैं। व्यापारियों को चोरी और आपराधिक घटनाओं की आशंका सताने लगी है।
कारोबारियों का कहना है कि मंसूराबाद चौराहा क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां सुबह से देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बाजार में बड़ी संख्या में दुकानें हैं। इसके बावजूद हाईमास्ट लाइट खराब होने से रात के समय दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार के कारोबारी राजेश केसरवानी, कंचन यादव, तीरथ लाल केसरवानी, बबलू सोनी और राकेश मोदनवाल आदि ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द हाईमास्ट लाइट ठीक कराने की मांग की है। कारोबारियों ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से चौराहे पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। अधिकारियों को इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।