फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dargah of Agra and six-six Harishankar of Varanasi

आगरा की दरवेश व वाराणसी के हरिशंकर छह-छह 

Mon, 10 Jun 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dargah of Agra and six-six Harishankar of Varanasi
bar council of up - फोटो : प्रयागराज
आगरा की दरवेश सिंह व वाराणसी के हरिशंकर सिंह बराबर-बराबर मत पाकर छह-छह माह के लिए यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर हरिशंकर सिंह व दरवेश सिंह को 12-12 बराबर वोट मिले। बराबर मत के आधार पर दोनों को छह-छह माह के लिए चयनित किया गया। परंपरा व सहमति के आधार पर दरवेश सिंह पहले छह माह और हरिशंकर सिंह शेष छह माह अध्यक्ष रहेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल व प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगरहा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। रविवार को बार कौंसिल भवन में हुए पदाधिकारियों के चुनाव में वाराणसी के श्रीनाथ त्रिपाठी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद पर रिकार्ड मतों से जीत हासिल की। इसी तरह लखनऊ के जानकी शरण पांडेय, जय नारायण पांडेय व प्रदीप कुमार सिंह, कानपुर के अंकज मिश्र और बुलंदशहर के शिव किशोर गौड़ को-चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


कौंसिल के सचिव आरसी मिश्र के अनुसार श्रीनाथ त्रिपाठी ने 25 में से 21 वोट लेकर रिकार्ड जीत हासिल की। आरसी मिश्र के मुताबिक कौंसिल के इतिहास में इतने वोटों से चयन पहली बार हुआ। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में परेश मिश्र को दो और पांचूराम मौर्य व रोहिताश्व अग्रवाल को एक-एक वोट मिले। अध्यक्ष पद पर हरिशंकर सिंह व दरवेश सिंह को 12-12 बराबर वोट मिले। बराबर मत के आधार पर दोनों को छह-छह माह के लिए चयनित किया गया। परंपरा व सहमति के आधार पर दरवेश सिंह पहले छह माह और हरिशंकर सिंह शेष छह माह अध्यक्ष रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर भी 12-12 बराबर वोट होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को छह-छह माह के लिए उपाध्यक्ष चुना गया। सहमति के आधार पर प्रशांत सिंह अटल पहले छह माह और देवेंद्र मिश्र नगरहा शेष छह माह का कार्यकाल संभालेंगे। बार काउंसिल ऑफ  इंडिया के निर्देश के अनुसार प्रतिनिधि सदस्य के निर्वाचन अधिकारी का दायित्व आरसी मिश्र ने निभाया, जबकि न्यायमूर्ति राजमणि चौहान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व को-चेयरमैन के लिए निर्वाचन अधिकारी और न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह पर्यवेक्षक बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed