{"_id":"6557c4e17e3d975e590acde4","slug":"dam-built-by-labor-was-broken-farmers-complained-meerganj-news-c-4-1-bly1028-288432-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: श्रमदान कर बनाए गए बांध को तोड़ा, किसानों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: श्रमदान कर बनाए गए बांध को तोड़ा, किसानों ने की शिकायत
Sat, 18 Nov 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। चार दिन पहले बांध में भरे पानी को देखकर किसान खुश थे, लेकिन बृहस्पतिवार की रात कुछ अराजकतत्वोें ने बांध काटकर किसानों के अरमान पर पानी फेर दिया। परेशान किसानों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने बताया कि प्रशासन से अनुमति के बाद उन्होंने 14 दिन अथक मेहनत कर क्षेत्रीय किसानों के श्रमदान से पश्चिमी बहगुल नदी पर 100 मीटर चौड़ा बांध बनाया था। इससे पांच किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में पानी भरा था। किसान खुश थे कि उन्हें उनकी फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, लेकिन रात में खुराफातियों ने बांध को काट दिया। इससे बांध का पूरा पानी नदी में बह गया। किसान वेदप्रकाश कश्यप, कृष्ण पाल सिंह, सोनपाल सिंह, रघुवीर सिंह आदि ने पुलिस से शिकायत की है। सूचना पर बहेड़ी के तहसीलदार ने मौका मुआयना किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद