{"_id":"61099b6a8ebc3e88c5597a3e","slug":"dalchandra-murder-case-used-to-spread-false-propaganda-about-daughter-killed-meerganj-news-bly455186394","type":"story","status":"publish","title_hn":"डालचंद्र हत्याकांडः बेटी के बारे में दुष्प्रचार करता था.. मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डालचंद्र हत्याकांडः बेटी के बारे में दुष्प्रचार करता था.. मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। रसूला चौधरी गांव के डालचंद्र की हत्या उसके गांव के ही कालीचरण ने कर दी थी। पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने कहा कि डालचंद्र उसकी बेटी के बारे में दुष्प्रचार करता था। इसलिए उसे मार डाला। हत्या के बाद अगर छुरा मौके पर न छूटा होता तो वो पकड़ा नहीं जाता। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
रसूला चौधरी गांव में रहने वाले डालचंद्र रोजाना पास के गांव रुकुमपुर जाते थे। रविवार को देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। सोमवार सुबह सात बजे नवोदय विद्यालय मार्ग के किनारे धान के खेत में उनका शव मिला था। पुलिस को मौके पर आम काटने वाला छुरा बरामद हुआ था, जिसके आधार पर डालचंद्र की पत्नी तेजकली ने कालीचरण और उसके बेटे उमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी कालीचरण को हाईवे पर झुमका चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस हिरासत में उसने बताया कि डालचंद्र उसकी बेटी के बारे में दुष्प्रचार करता था। इस वजह से वह उससे रंजिश मानने लगा था। रविवार शाम वह आम बेचकर लौटा तो दो घंटे घात लगाकर उसने डालचंद्र का इंतजार किया। जैसे ही डालचंद्र नशे की हालत में साइकिल से वहां पहुंचा तो उसने हमला कर दिया और उसका सिर पानी से भरे धान के खेत में डुबा दिया। कुछ ही देर में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि घबराहट में उसका छुरा वहीं छूट गया, इससे उसकी पहचान हो गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट ने कालीचरण को जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी की भूमिका की जांच चल रही है।