फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dala Chhath: Chhath festival completed by offering Arghya to the rising sun,

डाला छठ : उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्ण हुआ छठ पर्व, संगम सहित सभी घाटों पर उमड़ी भीड़

Mon, 20 Nov 2023 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 05:43 PM IST
सार

संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर भोर से ही महिलाओं की भीड़ जुट गई थी। पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर के उदय होते ही उन्हें अर्घ्य दिया।

विज्ञापन
Dala Chhath: Chhath festival completed by offering Arghya to the rising sun,
डाला छठ पर्व पर संगम तट पर पूजन अर्चन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूर्योपासना का पर्व डाला छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सोमवार को पूर्ण हो गया। व्रती महिलाओं ने पति के दीर्घायु और परिवार की मंगल कामना को लेकर विधि विधान से पूजन कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर भोर से ही महिलाओं की भीड़ जुट गई थी। पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर के उदय होते ही उन्हें अर्घ्य दिया।

विज्ञापन


भगवान को फल, सब्जियों सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर आरती उतारी गई। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य होने का आशीर्वाद दिया। घाट से लेकर शहर तक मेले जैसा नजारा रहा। संगम सहित बलुआ घाट, दशाश्वमेध घाट, दारागंज, किला घाट, अरैल घाट, वोट क्लब, राम घाट, काली घाट, कोहड़ार घाट आदि घाटों पर काफी भीड़ रही। ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए भक्त गंगा-यमुना तट पर पहुंचे। परिवार के पुरुष सदस्य प्रसाद की टोकरी सिर पर रखकर पूजन के लिए पहुंचे। पूजन अर्चन के बाद एक दूसरे को प्रसाद प्रदान किया गया। 

विज्ञापन

Dala Chhath: Chhath festival completed by offering Arghya to the rising sun,
डाला छठ पर पूजन के बाद एक दूसरे को सिंदूरदान करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

कोहड़ारघाट क्षेत्र के लालतारा, सिलौधी, हरदिहा, श्याम नगर, भइयां आदि गांव में डाला छठ महापर्व के चौथे दिन व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर संतान, सुहाग की दीर्घायु और घर परिवार की सुख शांति को लेकर छठ मइया की पूजा अर्चना की। डाला छठ के पर्व पर नहर नदियों, जलाशयों के किनारे सोमवार भोर से ही छठ मैया की भक्तों की भारी भीड़ रही।

भक्तों ने टेंट पंडाल लगाकर डीजे और बैंड पार्टी के साथ रात भर नाचते गाते जागरण किया। सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया और प्रसाद वितरण किया। इस पूजा में युवक, युवतियाें से लेकर बुजुर्गों तक निर्जला व्रत रहकर पानी में खड़े होकर सूर्य अर्घ्य देते हुए पूजा पाठ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed