फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cylinder burst in house near Indian Oil Depot, roof collapsed, woman's condition critical

Prayagraj : इंडियन आयल डिपो के पास मकान में फटा सिलिंडर, छत ध्वस्त, महिला की हालत नाजुक

Sat, 21 Jan 2023 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 01:06 AM IST
सार

राजरूपपुर के झलवा में रहने वाले उत्तम पटेल के घर में रखे सिलेंडर में शुक्रवार सुबह विस्फोट हो गया। इसमें उसके कमरे की छत ढह गई। साथ ही पत्नी सुदामा पटेल (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Cylinder burst in house near Indian Oil Depot, roof collapsed, woman's condition critical
Prayagraj News : सिलिंडर फटने से ध्वस्त हो गया छत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजरूपपुर के झलवा में रहने वाले उत्तम पटेल के घर में रखे सिलेंडर में शुक्रवार सुबह विस्फोट हो गया। इसमें उसके कमरे की छत ढह गई। साथ ही पत्नी सुदामा पटेल(40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरब्रिगेड व पुलिस अफसरो का मानना है कि घटना गैस लीकेज की वजह से हुई।

विज्ञापन


उत्तम इंडियन ऑयल डिपो के सूबेदारगंज टर्मिनल गेट नंबर दो के पास स्थित बस्ती में रहता है। शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब वह घर के बाहर कपड़े धुल रहा था। पत्नी सुदामा भी बाहर ही थी। कुछ देर बाद वह कमरे में नाश्ता बनाने गई। इसी दौरान जैसे ही उसने माचिस जलाई, भीतर रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। यह इतना जबरदस्त था कि कमरे की छत ढह गई। जोरदार धमाके से बस्ती में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। घटना में सुदामा गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। उसे पास ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी धूमनगंज एनएनसिंह ने बताया कि मौके पर फाेरेंसिक टीम को भी बुलाकर नमूने एकत्र कराए गए। फिलहाल यही लग रहा है कि गैस लीकेज की वजह से यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed