फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cycle ran in Karchana, Lotus Also emerged.

करछना में साइकिल चली, कमल खिला और पंजा भी लड़ा

Mon, 13 May 2019 01:00 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cycle ran in Karchana, Lotus Also emerged.
SP Leader RR Bansal - फोटो : ANI

इलाहाबाद संसदीय सीट के करछना विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों के बीच शाम तक 52 फीसदी मतदान हुआ। गर्मी की परवाह किए बगैर कस्बों से लेकर गांवों तक भारी उत्साह के बीच लोग घरों से निकले। मतदान में पुरुषों के मुकाबले ग्रामीण अंचल में महिलाएं पीछे नहीं रहीं। चनैनी, करछना, बरांव के बूथों पर मतदान शुरू होने के पहले ही कतारें लग गई थीं। यहां मिले रुझानों के मुताबिक आमने-सामने लड़ाई में हर बूथ पर कमल का साइकिल पीछा करती रही।

विज्ञापन


चनैनी के बूथ पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही वोटरों की लाइन लग गई थी। इस बूथ पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। यहां सुबह 9:30 बजे तक 21.95 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 902 में से 198 में मत पड़े थे। हालांकि दोपहर के वक्त जैसे-जैसे धूप का पारा चढ़ता गया, वैसे-वैसे भीड़ छंटती गई। करछना के बूथ सुबह 9:58 बजे तक 1028 मतदाताओं में से 186 मत पड़े थे। यहां धीमा मतदान होने की वजह से सिर्फ 16 फीसदी मतदान हो सका था। इसी तरह राज्य सभा सदस्य कुंवर रेवती रमण सिंह के गांव बरांव के बूथ पर पर भी चिलचिलाती धूप में मतदान के लिए महिलाओं-पुरुषों की कतारें लगी रहीं। कुंवर रेवती रमण के परिवार के सदस्यों ने भी मतदान किया। तरोल के बूथ पर शाम तक 2900 में से 1735 मत पड़े। जबकि इसी केंद्र के दूसरे बूथ पर 2945 में से 1330 वोट डाले गए। मुंगारी के पांच बूथों को मिलाकर कुल 7500 मतदाताओं में से 3700 मतदाताओं ने वोट डाले। इसी तरह बसही के चार बूथों पर 3491 मतों में से 1922 मत पड़े। तपिश के बीच मतदान केंद्रों पर न कहीं छाया थी न पानी के इंतजाम। इसे लेकर लोग हलाकान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed