{"_id":"5e52b1178ebc3ef3a9127ba5","slug":"cyber-thugs-looted-four-people-for-millions-allahabad-news-ald269296715","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने चार लोगों को लगाया लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने चार लोगों को लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी में साइबर ठगों ने चार अलग-अलग लोगों को निशाना बनाकर उनके लाखों रुपये पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू मेहंदौरी रसूलाबाद निवासी कमला देवी ने आरोप लगाया है कि डिजिटल डाटा मशीन लगवाने के नाम पर उनसे अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर संपर्क किया।
इसके बाद उनके अलग-अलग खातों से कई बार में लगभग 28 लाख रुपये जमा करा लिए। इसी तरह भुलई का पूरा निवासी जगदीश सिंह का आरोप है कि उनके खाते से एटीएम कार्ड के जरिए 47 हजार रुपये उड़ा दिए गए। उधर कैलाशपुरी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात नंबर से फोन कर किसी ने उनसे एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद चार बार में 17 हजार रुपये उड़ा दिए।
फेसबुक अकांउट हैक कर मांगे रुपये
मेहंदौरी निवासी राम सिंह ने फेसबुक अकाउंट हैक कर रुपये मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर अज्ञात ने मैसेंजर के माध्यम से उनके परिचितों से रुपये मांगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार खरीदने के नाम पर फर्जीवाड़ा, धमकाया
मुबारकपुर कोटवा निवासी अनिल कुमार अर्जुन ने धोखाधड़ी व धमकाने के आरोप में तीन लोगों पर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रोहित मिश्रा निवासी शिवकुटी, अंबुज यादव निवासी रॉयल मोटर व राहुल जयसवाल निवासी बैरहना ने सात लाख का लोन भरकर उसकी कार खरीदने की बात कही। लेकिन बिना किश्त जमा किए ही इसे बेच दिया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।