गंगा सांस्कृतिक यात्रा पहुंची प्रयाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित गंगा सांस्कृतिक यात्रा रविवार को संगमनगरी पहुंची। गंगोत्री से गंगासागर तक की सांस्कृतिक यात्रा में गंगा को केंद्रित करते हुए संगम तट पर पेंटिंग का कार्यक्रम हुआ। जिसमें चित्रकारों ने गंगा यमुना के संगम को सौंदर्य को रेखांकित किया।
गंगा नदी के घाटों और किनारे पर बसे शहरों के 262 स्थलों के वैविध्य को दर्शाने के लिए 14 फरवरी से शुरू हुई गंगा यात्रा के प्रयाग पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। संगम तट पर पश्चिम बंगाल के चित्रकार पुष्पेन राय, रंजीत अधिकारी, अनिल कुमार, रंजना रॉय ने गंगा करे रेखांकित करते हुए कैनवास पर चित्र उकेरे। संगम की खूबसूरती को हूबहू कैनवास पर उतराने के लिए नाव से बीच संगम पहुंचे। शिविर में भी गंगा के ऐतिहासिक , पौराणिक और पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर केंद्र की ओर से कुणाल घोष उपस्थित रहे।
पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डा. ओमप्रकाश भारती के मुताबिक तीन दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को शृंगवेरपुर धाम में गंगा पर केंद्रित कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसका संयोजन डा. श्लेष गौतम करेंगे। कथक नृत्य के माध्यम से रामकथा की प्रस्तुति होगी। सांस्कृतिक यात्रा संगमनगरी से मिर्जापुर उसके बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी।