फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CTET Exam 2019

सीटैट एग्जाम में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा अधिवक्ता धराया

Mon, 09 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
CTET Exam 2019
CTET Exam 2019 - फोटो : CITY DESK
बेथनी कांवेंट स्कूल के कक्ष संख्या 26 में परीक्षा शुरू होने से पहले ही खुल गई पोल
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी एवं परीक्षा अधिनियम का मुकदमा
नैनी। रविवार की सुबह सीटैट एग्जाम में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे एक अधिवक्ता परीक्षा कक्ष में चेकिंग के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी एवं परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पकड़ा गया व्यक्ति खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बता रहा है। पुलिस उस व्यक्ति को खोज रही है, जिसके स्थान पर वह परीक्षा देने पहुंचा था।
रविवार को सीटैट का परीक्षा था। एक सेंटर नैनी के जेल रोड पुलिस चौकी के समीप स्थित बेथनी कांवेंट स्कूल में भी था। सुबह परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले स्कूल में दूसरे तल के कक्ष संख्या 26 में कक्ष निरीक्षक सभी परिक्षार्थियों का प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र चेक कर रहे थे। उसी दौरान अंजनी यादव पुत्र विश्वनाथ यादव के नाम की फोटो और परीक्षा कक्ष में बैठे परिक्षार्थी की फोटो में मिलान नहीं हो रहा था। कक्ष निरीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

पहले तो उसने खुद को अंजनी यादव ही साबित करने की कोशिश की लेकिन जब कक्ष निरीक्षक ने कंट्रोल रूम में सूचना दी तो वह व्यक्ति वहां से नीचे भाग खड़ा हुआ। तत्काल स्कूल परिसर में सूचना फैल गई। मुख्य गेट पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। उसे पहले जेल रोड चौकी ले जाया गया। चौकी इंचार्ज प्रभात सिंह के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम नागेंद्र सिंह पुत्र चंद्रबली सिंह निवासी भननीपुर, सलोन, रायबरेली ने बताया। खुद को वह हाईकोर्ट का अधिवक्ता बता रहा था। इंस्पेक्टर नैनी धाकेश्वर सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षक विपिन कुमार गुप्ता की तहरीर पर नागेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 420 आईपीसी व 3/10 परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि वह परीक्षा शुरू होने से पहले ही दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed