{"_id":"6659cd824b5433b68f05d841","slug":"crown-and-bell-stolen-from-navgraha-temple-bhangwa-incident-of-city-police-station-thieves-caught-in-cctv-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : नवग्रह मंदिर से मुकुट व घंटा चोरी, नगर कोतवाली के भंगवा की घटना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : नवग्रह मंदिर से मुकुट व घंटा चोरी, नगर कोतवाली के भंगवा की घटना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Fri, 31 May 2024 06:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 May 2024 06:45 PM IST
सार
शुक्रवार की सुबह मंदिर के व्यवस्थापक को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। नगर कोतवाल आनंद पाल ने बताया कि चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उनकी तलाश में कोतवाली पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर कोतवाली के भंगवा गांव में स्थित नवग्रह मंदिर से बृहस्पतिवार की रात चोर मुकुट, घंटा व दानपेटिका का ताला तोड़कर रुपये चुरा ले गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। नवग्रह मंदिर में रात में घुसे चोर सीढ़ी लगाकर पहले घंटा चुराया। इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा का मुकुट चुरा लिया। दो दान पेटिका के ताले को आरी से काटकर उसमे रुपये समेट लिए। घटना को अंजाम देकर चोर भाग निकले। घटना को अंजाम देने के दौरान चोर चेहरे ढके थे। केवल अंडरवियर और बनियान पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह मंदिर के व्यवस्थापक को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। नगर कोतवाल आनंद पाल ने बताया कि चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उनकी तलाश में कोतवाली पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन