फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowd in trains is not decreasing, more fighting in long distance trains

Railway news : ट्रेनों में कम नहीं हो रही भीड़, लंबी दूरी की ट्रेनों में ज्यादा मारामारी

Thu, 07 Nov 2024 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 12:20 PM IST
सार

यह हाल तब है कि जब रेलवे इस बार रिकाॅर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रामबाग के प्रत्युष गुप्ता का कहना है कि व्यवसाय की दृष्टि से उन्हें हर माह दिल्ली जाना होता है। दस नवंबर से पहले वहां पहुंचना है लेकिन किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं है।

विज्ञापन
Crowd in trains is not decreasing, more fighting in long distance trains
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली, गोवर्धन और भैया दूज मनाने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। अगले एक सप्ताह तक प्रयागराज से विभिन्न स्थानों के लिए जाने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। यह हाल तब है कि जब रेलवे इस बार रिकाॅर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रामबाग के प्रत्युष गुप्ता का कहना है कि व्यवसाय की दृष्टि से उन्हें हर माह दिल्ली जाना होता है। दस नवंबर से पहले वहां पहुंचना है लेकिन किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं है।

विज्ञापन


इसी तरह प्राइवेट कंपनी में कार्यरत लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव की मुंबई में 11 नवंबर को बैठक है। उनका कहना है कि मुंबई की किसी भी ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं है। समझ में नहीं आ रहा कि कैसे जाएं। वहीं, बुधवार को भी प्रयागराज, प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस में यात्रियों को जनरल कोच में चढ़ाने के लिए प्लेटफाॅर्म पर फिर रस्सी बांधी गई। इसके बाद यात्रियों को कतार में खड़ा कर सबको एक-एक करके चढ़ाया गया।

विज्ञापन

Crowd in trains is not decreasing, more fighting in long distance trains
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

नैनी के बृजेश पाठक ने बताया कि दो माह पहले हमसफर के एसी थ्री में प्रतीक्षा सूची का टिकट लिया, लेकिन अब तक टिकट कंफर्म नहीं हुआ। अब यूपी रोडवेज की बस से दिल्ली जा रहे हैं। इस बीच प्रयागराज, हमसफर, ब्रह्मपुत्र, पुरुषोत्तम, शिवगंगा और महाबोधि एक्सप्रेस में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रही। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस बार काफी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। भारतीय रेलवे में एक अक्तूबर से पांच नवंबर के दौरान स्पेशल ट्रेनों के जरिए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में लगभग 7.5 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। एनसीआर से भी काफी संख्या में यात्रियों ने सफर किया।

Crowd in trains is not decreasing, more fighting in long distance trains
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मुंबई और नई दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छठ पर्व के बाद वापसी करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए रेलवे ने मुंबई और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया है। दानापुर से लोकमान्य तिलक के लिए स्पेशल ट्रेन वाया प्रयागराज छिवकी एवं पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वाया प्रयागराज जंक्शन संचालित होगी। इसकी समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है।

दानापुर से लोकमान्य तिलक के लिए 01102 की रवानगी शुक्रवार आठ नवंबर की रात 9.30 बजे होगी। जो सुबह 5.00-5.10 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रविवार सुबह 7.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन में सभी जनरल कोच ही रहेंगे। इसके पूर्व लोकमान्य तिलक से 01101 की रवानगी बुधवार की रात 11.55 बजे हुई। यह ट्रेन बृहस्पतिवार 07 नवंबर की रात 12.45-12.50 बजे प्रयागराज छिवकी एवं शुक्रवार सुबह 9.00 बजे दानापुर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

Crowd in trains is not decreasing, more fighting in long distance trains
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

दूसरी ओर पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन 03329 की रवानगी नौ नवंबर एवं 11 नवंबर की दोपहर 2.05 बजे होगी। ट्रेन रात 8.50-9.00 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह 8.00 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। नई दिल्ली से 03330 की रवानगी 10 एवं 12 नवंबर की सुबह 9.30 बजे होगी। शाम 7.20-7.30 प्रयागराज जंक्शन एवं देर रात 2.20 बजे पटना पहुंचेगी। इसके अलावा 02391/02392 पटना-आनंद विहार, 03255/03256 पटना-आनंद विहार, 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार, 01453 पुणे-दानापुर, 01049 लोकमान्य तिलक-दानापुर, 01199 छत्रपति शिवाजी-कटिहार, 04494 नई दिल्ली-पटना, 04230 नई दिल्ली-हाजीपुर स्पेशल का भी अलग-अलग तिथियों में संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed