फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cross FIR registered in the dispute between children

Prayagraj News: बच्चों के बीच हुए विवाद में क्राॅस एफआईआर दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 25 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cross FIR registered in the dispute between children
थाना क्षेत्र के मलंग की तकिया में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के में मारपीट हो गई। लिस ने मंगलवार रात क्राॅस प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रथम पक्ष के धीरेंद्र कुमार निवासी भदशिव थाना हथिगंवा कुंडा प्रतापगढ़ ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके रिश्तेदार दूधनाथ निवासी मलंग की तकिया बीते 22 दिसंबर को करीब 11 बजे घर के पास आग जला कर बैठे हुए थे। रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनपर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बबलू, मालती, पूनम फोटो तथा भैरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

दूसरे पक्ष की मालती देवी पुत्री सदा वृक्ष ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया है कि 22 दिसंबर की सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी ने उनके पैर पर आग डाल दी, उन्होंने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो फरसे से से वार कर दिया। जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दूधनाथ, गीता देवी, मधु राज व विजय पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed