{"_id":"5cf96016bdec22076402a257","slug":"crisis-up-on-commission-employee-will-bycott-work-from-10-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग पर बढ़ा संकट, कर्मचारी 10 से करेंगे कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग पर बढ़ा संकट, कर्मचारी 10 से करेंगे कार्य का बहिष्कार
Fri, 07 Jun 2019 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कर्मचारियों ने आयोग के अध्यक्ष और सचिव को ज्ञापन देकर कहा कि अगर 9 जून तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 जून से समग्र कार्य बहिष्कार और अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों की इस चेतावनी से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की 11 जून से शुरू होने जा रही सत्यापन की प्रक्रिया पर भी संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन
वैसे भी पूरी परीक्षा विवादों में आ चुकी है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की 11 जून से प्रस्तावित सत्यापन प्रक्रिया पर पहले से ही संकट मंडरा रहा है और जिन विषयों के परिणाम अब तक घोषित नहीं हुए हैं, उनके रिजल्ट भी फिलहाल फंस गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की चेतावनी से मामला और गंभीर हो गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी/संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध सिंह और सचिव जगदीश को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि आयोग कर्मियों की सत्यनिष्ठा पर लगे ग्रहण और बिना पर्याप्त सुबूतों के परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी से वे आहत हैं।
सोशल मीडिया पर आयोग एवं कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से अपशब्द कहे जा रहे हैं और जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में कर्मचारियों को अब अपने आंदोलन को विस्तार देना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने मांग की कि प्रकरण की जांच न्यायालय के सिटिंग जज से कराई जाए, मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए और आयोग के प्रत्येक कर्मचारी की संपत्ति की जांच कराई जाए। कर्मचारियों ने कहा कि नौ जून तक उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 10 जून से समग्र कार्य बहिष्कार और अनशन होगा।
कर्मचारियों ने ज्ञापन की कॉपी आयोग के सभी सदस्यों, सभी प्रभारियों एवं अधिकारियों और अनुभाग अधिकारियों को भी प्रेषित की है।