फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   criminals shot dead a businessman in pratapgarh, Up, incident happened Near minister house

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, मंत्री के घर के बगल में हुई वारदात

Wed, 23 Jan 2019 10:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Jan 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
criminals shot dead a businessman in pratapgarh, Up, incident happened Near minister house
आक्रोशित व्यापारियों ने हाइवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार में बुधवार रात उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के घर के बगल में दुस्साहस का परिचय देते हुए नकाबपोश तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर मार्बल व्यापारी को गोली मार दी। सिर में गोली लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भुलियापुर की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस भी छानबीन में जुट गई। शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भारी भीड़ देख डाक्टर और कर्मचारी इमरजेंसी छोड़कर भाग निकले। रात पौने दस बजे व्यापारियों ने चौक में जाम लगा दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार के रहने वाले राजेश सिंह (50) पुत्र चंद्रप्रताप सिंह जिले के बड़े व्यापारी थे। वह दो भाइयों के साथ सदर बाजार स्थित आवास पर रहते थे। आवास के ठीक सामने ही उनकी मार्बल की बड़ी दुकान और गोदाम है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान पर बैठे थे। कर्मचारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच एक बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे। अंदर घुसते ही उन्होंने राजेश को गोली मार दी। सिर में गोली लगने के कारण वह वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन


तीन-चार फायर करते हुए बदमाश भुलियापुर की तरफ भाग निकले। आसपास के लोग और परिजन राजेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वह बदमाशों के बारे में छानबीन करते रहे। एएसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed