Prayagraj : सोरांव में बाइक सवार अधिवक्ता को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में एसआरएन रेफर
सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याण शाह का पूरा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार अधिवक्ता को गोली मार दी। लहूलुहान अधिवक्ता सड़क के किनारे गिर गए। यह देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। अधिवक्ता को दो गोली मारी गई है। एसआरएन में हालत नाजुक बनी हुई है। दिन दहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विस्तार
सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याण शाह का पूरा गांव के पास ददौली लकड़मंडी के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार अधिवक्ता को गोली मार दी। लहूलुहान अधिवक्ता सड़क के किनारे गिर गए। यह देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। घायल अधिवक्ता मान सिंह यादव किंगरिया का पूरा थाना मऊआइमा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अधिवक्ता को दो गोली मारी गई है। इससे इलाके में दहशत फैल गई है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है।
मऊआइमा के किगिरियां का पूरा गांव के रहने वाले अधिवक्ता मान सिंह यादव पुत्र फूलचंद जनपद न्यायालय में वकालत करते हैं। वह शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से सोरांव तहसील जा रहे थे। इस दौरान वह सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याण शाह का पूरा गांव के सामने प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। गोली मारने वाले बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहना था। दूसरे ने नकाब बांध रखा था।
मान सिंह यादव के पीठ मे गोली लगी है। घायल होने के बाद मान सिंह यादव गिर पड़े। उधर, फायरिंग की आवाज से ग्रामीण घटनास्थल के लिए दौड़े तभी हमलावरों ने दूसरी फायरिंग भी झोंक दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मानसिंह यादव को इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में आपरेशन चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि अधिवक्ता को दो गोलियां मारी गई हैं, जिसमें एक गोली शरीर को भेदते हुए पार हो गई है, जबकि दूसरी फंसी हुई है।
बदमाशों की खोजबीन जारी
दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, घायल अधिवक्ता ने दो संदिग्ध व्यक्तियों के नाम लिए हैं, उनका जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, हमलावरों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.