{"_id":"19aac25d354c8642c42684f4e8484ffb","slug":"zeeshan-close-to-history-sheeter-pappu-ganjia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का करीबी है जीशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का करीबी है जीशान
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट के सामने वकील अनिल कुमार शुक्ला उर्फ अन्नू पर फायर करने का आरोपी जीशान नैनी के हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का करीबी है। वह पप्पू गंजिया के खिलाफ अप्रैल 2014 में दर्ज हुए हत्या के मामले की पैरवी के लिए कचहरी आया था। हत्या गोविंद निषाद की हुई थी। पप्पू गंजिया पर विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, जबरन कब्जा करने समेत कई मामले दर्ज हैं। वह नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़ा जीशान पप्पू का काफी नजदीकी है। यही वजह है कि वकील अनिल कुमार शुक्ला काफी डरे हुए हैं। उन्होंने सुरक्षा दिलाने की मांग की है। कहा कि उनके और परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
जीशान के पिता सन्नी की 1990 में नैनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप पप्पू गंजिया के विरोधियों पर लगा था। कलेक्ट्रेट के सामने पिटाई में जीशान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बेली अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके हाथ-पांव पर भी चोट के गहरे निशान हैं। जीशान की तरफ से भी वकील अनिल कुमार शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की गई। जीशान का आरोप था कि उसकी पिस्टल छीनकर फायर किया गया और उलटा उसी को फंसा दिया गया। उसकी कार को भी आग लगाकर नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि पुलिस ने उसकी तरफ से एफआईआर नहीं दर्ज की है। जीशान की पैरवी के लिए कई लोग कर्नलगंज थाने पहुंच गए थे।