फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth went to jail in sexual abuse

यौन शोषण में युवक गया जेल

Thu, 13 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youth went to jail in sexual abuse
सेक्स रैकेट
यौन शोषण के आरोप में स्थानीय पुलिस ने एक युवक को जेल भेज दिया। पीड़िता ने इस बारे में चार दिन पहले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामला भारतगंज कस्बे से संबंधित है।
विज्ञापन

कस्बे के ही एक मुहल्ले की युवती की पहले शादी हुई थी। उससे तीन बच्चे भी हैं। मगर पता नहीं कैसे दो साल पहले मोहल्ले का ही एक युवक उसके संपर्क में आ गया। उसने उसे पति के खिलाफ भड़काते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। युवती भी युवक पर जान निछावर करने लगी। लगभग साल भर पहले युवती के पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों खुलकर मिलने-जुलने लगे। युवती का आरोप है कि पति की मौत के बाद वह शादी का दबाव बनाने लगी। कुछ समय तक युवक टालमटोल करता रहा। मगर जब उसने दबाव ज्यादा बनाया तो वह मुकर गया। बहुत समझाने के बाद भी वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ। युवती के मुताबिक जब उसे और कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह चार दिन पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दरबार में पहुंच गई। वहां उनको सारी बात बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश मिलते ही इलाकाई पुलिस हरकत में आ गई। उसने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर घंटाें पंचायत की। मगर कोई नतीजा नहीं निकला। युवक किसी भी हालत में युवती से शादी के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भी उसकी मां 36 वर्षीय मुमताज (बदला हुआ नाम) ने मोहल्ले के ही नूर आलम पुत्र मुस्ताक अली पर आरोप लगाया है वह निकाह का झांसा देकर  दो साल से उसका यौन शोषण करता रहा। पिछले साल उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद जब उसने निकाह के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया। उसने काफी समझाने का प्रयास किया मगर वह किसी भी हालत में निकाह के लिए राजी नहीं हुआ। इससे निराश होकर चार दिन पहले वह लखनऊ गई और वहां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed