{"_id":"5723b9a54f1c1b522ba92f3c","slug":"youth-shot-dead-corpse-thrown-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या, लाश सड़क पर फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या, लाश सड़क पर फेंकी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के मांडा इलाके में दशमिहयांवा पहाड़ी पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाश लगभग चालीस मीटर दूर तक शव को घसीटते हुए वन विभाग की चहारदीवारी तक ले गए। इसके बाद सड़क के किनारे शव छोड़कर भाग निकले। शुक्रवार सुबह सैर पर निक ले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसपी यमुनापार, एसओ मांडा और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शव लगभग पैंतालीस वर्षीय युवक का है। जिस्म पर काली पैंट और लाइनदार सफेद शर्ट है। बदमाशों ने हत्या के बाद जेब से नगदी, मोबाइल और पर्स निकाल लिया ताकि शिनाख्त न हो सके। कुछ दूर जहां सड़क पर खून फैला था, 32 बोर का एक खोखा मिला है। युवक को कहीं बाहर से अगवाकर बदमाश यहां लाए होंगे और गोली मारकर हत्या कर दी। गोली दाहिनी कनपटी पर सटाकर मारी गई थी। हत्यारों ने शव को चालीस मीटर दूर तक घसीटा था।
सड़क पर शव घसीटने के निशान मिले हैं। मृतक की शिनाख्त न होने से पुलिस के लिए हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना एक चुनौती बन गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के जिलों की पुलिस को सूचना दी है। एसओ मांडा सीबी सिंह का कहना है कि शिनाख्त के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
युवक को बाहर से लाकर यहां मारा गया है। मौके पर खून के धब्बे और एक खोखा मिला है। शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है। शिनाख्त के बाद हत्याक ांड की गुत्थी सुलझ जाएगी। ---बृजनंदन राय सीओ करछना।