फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth killed in suspected condition during drinking water

पानी पीने के दौरान संदिग्ध दशा में युवक की मौत

Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in suspected condition during drinking water
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बालसन चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। वह पानी पी रहा था कि तभी अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। चर्चा रही कि वाटर कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


राजन शुक्ला पुत्र लल्लन शुक्ला नैनी के चकलाल मोहम्मद मोहल्ले का रहने वाला था। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था और उसने नैनी में ही एक दुकान खोल रखी थी। मूल रूप से वह बलिया का रहने वाला था। परिवार में पत्नी मीरा और आठ साल का बेटा है। रविवार को वह किसी काम से शहर आया था। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह बालसन चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। इसके बाद वहां लगे वाटर कूलर से पानी पीने लगा। इसी दौरान अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा और बेसुध हो गया। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसे अस्पताल ले जाए जाने की तैयारी चल रही थी कि उसकी मौत हो गई। सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग पहुंचे और इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी मौत की वजह क्या रही। उधर मौके पर जुटे कुछ लोगों में चर्चा रही कि राजन जब वाटर कूलर से पानी पी रहा था तभी उसमें करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार के अन्य लोग शहर आने के लिए बलिया से चल दिए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed