{"_id":"5962886f4f1c1b89488b473c","slug":"youth-drown-at-confluence-three-friends-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम पर युवक डूबा, तीन दोस्त बचाए गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगम पर युवक डूबा, तीन दोस्त बचाए गए
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे किश्ााोर काो ढूंढती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरू पूर्णिमा पर रविवार सुबह संगम स्नान के दौरान एक युवक डूब गया जबकि उसके तीन दोस्तों को जल पुलिस ने बचा लिया। कुछ देर बाद जल पुलिस को युवक का शव मिला। वह इटावा का रहने वाला था। यहां चूड़ियां बेचता था। पोस्टमार्टम की बजाय दोस्तों ने जल पुलिस से शव ले ले लिया।
इटावा जनपद का रहने वाला नीरज राठौर (22) यहां रामबाग में किराए के कमरे में रहकर चूड़ियां बेचता था। वह फिरोजाबाद से लाकर चूड़ियों की बिक्री करता था। रविवार सुबह गुरू पूर्णिमा के मौके पर वह संगम स्नान के लिए गया था। करीब नौ बजे वह संगम पर नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूबने-उतराने लगा। तीन दोस्तों ने बचाने की कोशिश की तो वे भी गहरे पानी में फंसकर चीखने लगे। घाट पर तैनात जल पुलिस प्रभारी कड़ेदीन यादव और सिपाहियों ने फौरन बचाव कार्य शुरू कर दिया। नीरज डूब गया लेकिन बाकी तीनों दोस्तों को सुरक्षित निकाल लिया गया। कुछ देर बाद गोताखोरों ने नीरज को निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इटावा में उसके परिवार के लोगों को खबर दी गई। चौकी प्रभारी संगम उमेश सिंह भी पहुंच गए लेकिन नीरज का शव लेकर उसके दोस्त चले गए थे।
बाढ़ का पानी आने से गंगा-यमुना में उफान की वजह से संगम स्नान करना मुश्किल हो गया। रविवार को गुरू पूर्णिमा पर संगम स्नान के लिए आए लोगों को बाढ़ की वजह से जोखिम उठाना पड़ा। दिन भर में जल पुलिस ने 23 लोगों को डूबने से बचाया। एक दंपत्ति भी हाथ पकड़कर नहाते समय डूबने लगे तो बचाया गया।