{"_id":"59b9885f4f1c1b19688b46a6","slug":"youth-advocate-death-in-high-court-tribunal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के न्यायकक्ष में युवा अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट के न्यायकक्ष में युवा अधिवक्ता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
हाईकोर्ट के न्यायकक्ष संख्या 51 में बुधवार सुबह एक अधिवक्ता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उस वक्त कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं चल रहा था और जज भी मौजूद नहीं थे। रिक्त कोर्ट में एक कुर्सी पर बैठे अधिवक्ता राघवेंद्र कुमार यादव ( 35) अचानक कुर्सी से गिर गए। आसपास बैठे दूसरे वकीलों ने देखा तो उनको संभालने की कोशिश की, मगर मामला गंभीर देखते हुए फौरन उनको हाईकोर्ट मेें स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। बताया कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। राघवेंद्र यादव मूलत: जौनपुर के रहने वाले थे। यहां छोटा बघाड़ा में रह कर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।
अधिवक्ता के निधन पर सबसे पहले कोर्ट संख्या पांच में श्रद्धांजलि दी गई। अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता पंकज राय ने अदालत को निधन के बारे में बताया। इस पर न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने जानना चाहा कि क्या बार का कोई प्रस्ताव है। उस वक्त तक बार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं था। इसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भेजी है। देर शाम को गवर्निंग काउंसिल सदस्य अमित जौनपुरी शव को एंबुलेंस लेकर जौनपुर के लिए रवाना हुए। बार ने एक शोक सभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इसमें मंगला प्रसाद त्रिपाठी, आशीष कुमार मिश्र, राहुल पांडेय, सुरेंद्र नाथ मिश्र, पंकज उपाध्याय, शशि शेखर तिवारी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद थे।