फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman's death after giving anesthesia, doctor's heartfelt

एनेस्थीसिया देने के बाद महिला की मौत, डॉक्टर का भी हार्टफेल

Thu, 14 Dec 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman's death after giving anesthesia, doctor's heartfelt
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मिन्हाजपुर स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में प्रसव के लिए गई महिला को एनेस्थीसिया देने वाले चिकित्सक का हार्ट फेल हो गया। चिकित्सक की तबीयत खराब होता देख ऑपरेशन थियेटर में मौजूद अन्य मेडिकल स्टाफ उन्हें उपचार देने में जुट गया। इस बीच जिस महिला को एनेस्थीसिया दी गई थी, उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। प्रसव के बाद उसकी भी मौत हो गई। महिला की हुई अचानक मौत को लेकर उसके परिजन खासे आक्रोशित हो गए। परिजनों ने अपनी नाराजगी नर्सिंग होम की संचालिका पर जताई। बाद में महिला के परिजन उसका शव लेकर लौट आए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है मिन्हाजपुर में पुष्पराज सिनेमा के पास एक महिला चिकित्सक का नर्सिंग होम है। मंगलवार की शाम गढ़ीकला निवासी सलीम अहमद ने अपनी पत्नी सलमा बेगम (36) को प्रसव के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सुबह नौ बजे सलमा का ऑपरेशन शुरू होने से पहले उसे एनेस्थीसिया  दिया गया। सलमा के पति सलीम की मानें तो एनेस्थीसिया देने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस तबीयत बिगड़ती उसे एनेस्थीसिया  देने वाले काल्विन अस्पताल के रिटायर चिकित्सक की भी तबीयत बिगड़ने लगी। जांच की गई तो मालूम पड़ा कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


सलीम का आरोप है कि चिकित्सक की तबीयत खराब होने के बाद वहां ऑपरेशन करनी वाली महिला चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ उनकी तीमारदारी में जुट गए। इस दौरान बच्चा जनने के बाद उसकी पत्नी तड़पती रही और बाद में उसकी मौत हो गई। पेशे से ट्राली चालक सलीम के कुल छह बच्चे हैं। सलीम के पड़ासियों ने बताया कि चिकित्सक द्वारा बरती गई लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed