{"_id":"57741d8b4f1c1b615679ab88","slug":"wife-by-fighting-in-the-well-sprung-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ाकर कुएं में कूदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़ाकर कुएं में कूदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
कुआ
- फोटो : amar ujala
धूमनगंज के मुंडेरा गांव में बुधवार दोपहर पत्नी से झगड़े के बाद शराब के नशे में धुत युवक कुएं में कूद गया। कुछ ग्रामीण उसे बाहर निकालने के लिए कुएं में उतर रहे थे। अंदर गैस महसूस होने के बाद उनकी हिम्मत टूट गई और बाहर निकल आए। सूचना पाकर धूमनगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद भी उसे बाहर निक ालने में सफलता नहीं मिली। तब कुएं में पानी भरा गया तो शव उतराकर ऊपर आ गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की घंटों मशक्कत के बाद शव बाहर निकालने में सफलता मिली।
मुंडेरा गांव का रहने वाला दिलीप भारतीया (40) मजदूरी करता था। वह रोजाना शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। बुधवार दोपहर भी उसकी पत्नी संगीता से इस बात को लेकर कहासुनी हुई। पत्नी से कलह के बाद वह गालीगलौज करते हुए घर से बाहर आ गया। वह घर से कुछ दूर स्थित पुराने कुएं में कूद गया। दिलीप के कु एं में कूदने की खबर से गांव में खलबली मच गई। खबर पाकर संगीता दोनों बच्चों विक्की और रूपाली के साथ पहुंची। पति के इस कदम से उसका रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के कुछ लोगों ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन लौट आए। सूचना पाकर धूमनगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दिलीप का शव बाहर निकाला। दिलीप की मौत से घर में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर धूमनगंज केके यादव ने बताया कि युवक घरेलू कलह के चलते कुएं में कूदा था।