फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP district president, including fifteen injured

विहिप जिलाध्यक्ष समेत पन्द्रह घायल

Thu, 15 Nov 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Thu, 15 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
VHP district president, including fifteen injured
बाघों को मारकर खाने और उनका खून पीने के आरोप में कैद था शिकारी - फोटो : demo
जमीन विवाद में चले ईंट पत्थर के दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष व उनके समर्थकों समेत 15 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर में भर्ती कराया गया है। विहिप नेता के साथ हुई मारपीट की खबर जैसे ही समर्थकों को हुई तो वे बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। वहीं विपक्षी भी परिजनों के साथ कोतवाली में डटे रहे। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत भुलईकापूरा गांव के रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्र ने गांव में ही जमीन खरीद रखी है। जिसपर बुधवार को कब्जा लेने पहुंचे तो विपक्षी मिठाई लाल चौधरी ने विरोध कर दिया। इसी बात को लेकर मामला बढ़ा तो ईंट पत्थर चल गए। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्र के अलावा सिद्धार्थ मिश्र, नसीरूद्दीन, धर्मपाल, मो. सरफराज, मो. आकिब निवासीगण भुलईकापूरा,  जनमेजय सिंह निवासी तिसौरा फूलपुर, राममूर्ति तिवारी, निवासी बरना खोजापुर जहां घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के मिठाईलाल, पूजा, समरीता, कैलाशी देवी, रूबी, 12 वर्षीय आरती व 14 वर्षीय पूनम समेत पन्द्रह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया गया। उधर विहिप के जिलाध्यक्ष के घायल होने की खबर से विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूलपुर कोतवाली पहुंचे और विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। विहिप नेता की ओर से जनमेजय सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष के मिठाई लाल ने भी विपक्षियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की और परिजनों के साथ देर रात तक कोतवाली परिसर में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के भटौती गांव में बुधवार को एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हमला बोलने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को सीएचसी मेजा ले गई फिर वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शहर के लिए रेफर कर दिया। घटनाक्रम के मुताबिक भटौती गांव के सुरेश सोनकर पर गांव के ही विजय निषाद ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे सुरेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सुरेश और विजय के बीच में किसी बात को लेकर बाद-विवाद हुआ फिर मारपीट हो गई। जिसमें सुरेश पर विजय ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे सुरेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

बालू लदे चार ट्रक सीज, चालक गिरफ्तार
घूरपुर (ब्यूरो)। बुधवार  को घूरपुर पुलिस ने  बालू का अवैध खनन कर बेंचने जा रहे चार ट्रकों को मय बालू समेत घूरपुर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष घूरपुर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घूरपुर क्षेत्र में यमुना नदी से चोरी मे अवैध खनन कर बालू बेचने की शिकायत पर मुखबिरों को सक्रिय किया तो बुधबार को चोरी के  बालू लदे चार ट्रक पकड़े गए। चारों चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया।

चोरी की बाइक संग तीन नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार
घूरपुर (ब्यूरो)। अलग-अलग स्थानों से बाइके चुराकर उनका नंबर प्लेट और हुलिया बदल कर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने तीन बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को घूरपुर पुलिस ने इरादतगंज रेलवे क्रासिंग के पास बंद सड़क पर तीन चोरी की मोटर साइकिलों के साथ पकड़े गए। चारों आरोपियों की उम्र नाबालिग हैं। बाल कल्याण अधिकारी के सहयोग से जेजे एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed