{"_id":"58680ef24f1c1b255eeed650","slug":"vehicle-thieves-gang-pcs-officer-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों के गैंग में पीसीएस अफसर का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरों के गैंग में पीसीएस अफसर का बेटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज पुलिस ने शहर में वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गैंग को पकड़ा है। सरगना समेत पांच आरोपियों को शनिवार सुबह लीडर रोड से दबोचकर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गोदाम में छिपाकर रखी गई चोरी की 16 बाइक बरामद कीं। इस गैंग में जार्जटाउन इलाके में रहने वाले वरिष्ठ पीसीएस अफसर का बेटा भी शामिल है। पुलिस गैंग में शामिल पीसीएस अफसर के बेटे और तीन अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
शाहगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र और चौकी प्रभारी लीडर रोड वेद प्रकाश पांडेय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लीडर रोड स्थित नगर निगम गोदाम के पास वाहन चोरी करने वाले गैंग के कुछ सदस्य मौजूद हैं। इस सूचना पर शाहगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच के एसआई नागेश सिंह, ओम शंकर शुक्ला के साथ घेरेबंदी कर मिर्जापुर में कोलाही विजयपुर के गगन कुमार पाल उर्फ बादल, राम पाल उर्फ जयपाल, करछना में डीहा गांव के कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ भल्लू, करछना में बेलाखास गांव के शुभम सिंह और नैनी में ददरी नई बाजार निवासी संतोष कुमार सिंह को दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर गोदाम में छिपाकर रखी गईं16 बाइक बरामद हुईं। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गिरोह के सरगना गगन पाल से पूछताछ में गिरोह में शामिल विपिन पांडेय, संजय सिंह समेत चार का नाम सामने आया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। विपिन पांडेय जार्जटाउन का रहने वाला है। उसके पिता पीसीएस अफसर हैं। उस पर पुलिस टीम पर हमला समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे मिर्जापुर से बस पकड़कर आते हैं। दिन में कंपनी बाग, स्टेशन, बस स्टॉप, अस्पताल, हाईकोर्ट, कचहरी समेत अन्य इलाकों में घूमकर बाइक चुराते हैं। इसके बाद बाइक का दूसरे जनपद में आठ से दस हजार रुपये में सौदा कर लेते हैं। पकड़े गए बदमाश पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। एसपी सिटी विपिन टाडा ने बताया कि गिरोह में शामिल जिन बदमाशों का नाम सामने आया है कि उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।