फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vehicle thieves gang PCS officer's son

वाहन चोरों के गैंग में पीसीएस अफसर का बेटा

Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thieves gang PCS officer's son
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
शाहगंज पुलिस ने शहर में वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गैंग को पकड़ा है। सरगना समेत पांच आरोपियों को शनिवार सुबह लीडर रोड से दबोचकर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गोदाम में छिपाकर रखी गई चोरी की 16 बाइक बरामद कीं। इस गैंग में जार्जटाउन इलाके में रहने वाले वरिष्ठ पीसीएस अफसर का बेटा भी शामिल है। पुलिस गैंग में शामिल पीसीएस अफसर के बेटे और तीन अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


शाहगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र और चौकी प्रभारी लीडर रोड वेद प्रकाश पांडेय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लीडर रोड स्थित नगर निगम गोदाम के पास वाहन चोरी करने वाले गैंग के कुछ सदस्य मौजूद हैं। इस सूचना पर शाहगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच के एसआई नागेश सिंह, ओम शंकर शुक्ला के साथ घेरेबंदी कर मिर्जापुर में कोलाही विजयपुर के गगन कुमार पाल उर्फ बादल, राम पाल उर्फ जयपाल, करछना में डीहा गांव के कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ भल्लू, करछना में बेलाखास गांव के शुभम सिंह और नैनी में ददरी नई बाजार निवासी संतोष कुमार सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर गोदाम में छिपाकर रखी गईं16 बाइक बरामद हुईं। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गिरोह के सरगना गगन पाल से पूछताछ में गिरोह में शामिल विपिन पांडेय, संजय सिंह समेत चार का नाम सामने आया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। विपिन पांडेय जार्जटाउन का रहने वाला है। उसके पिता पीसीएस अफसर हैं। उस पर पुलिस टीम पर हमला समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे मिर्जापुर से बस पकड़कर आते हैं। दिन में कंपनी बाग, स्टेशन, बस स्टॉप, अस्पताल, हाईकोर्ट, कचहरी समेत अन्य इलाकों में घूमकर बाइक चुराते हैं। इसके बाद बाइक का दूसरे जनपद में आठ से दस हजार रुपये में सौदा कर लेते हैं। पकड़े गए बदमाश पहले भी वाहन चोरी के  मामले में जेल जा चुके हैं। एसपी सिटी विपिन टाडा ने बताया कि गिरोह में शामिल जिन बदमाशों का नाम सामने आया है कि उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed