{"_id":"984ae66a561117f5980be2456107403a","slug":"university-has-not-accused-teacher-also-off-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवि नहीं आया आरोपी शिक्षक, मोबाइल भी ऑफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवि नहीं आया आरोपी शिक्षक, मोबाइल भी ऑफ
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 16 May 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। संगीत विभाग का आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद रहा। उधर, विभागाध्यक्ष प्रो. जयंत खोत के हटाए जाने के बाद डीन कला संकाय प्रो.मृदुला त्रिपाठी शुक्रवार को विभाग पहुंचीं। उन्होंने वहां मौजूद सभी शिक्षकों के साथ बंद कमरे में बैठक की और कामकाज निपटाए।
उत्पीड़न में विभाग के शिक्षक का नाम सामने आने से छात्र-छात्राओं के मन में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था।
सब आपस में ही चर्चा कर रहे थे। एक शिक्षिका ने तो यहां तक कह दिया कि ‘बड़ी मुश्किल से जंग जीती है।’ वह विभागाध्यक्ष से लेकर विभाग के कई और शिक्षकों के कामकाज पर लगातार असंतोष जताती रहीं। वहीं छात्राएं घटना के संबंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं हुई। हालांकि छात्रों ने शुक्रवार को भी पूरे दिन आरोपी शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। डीन कला संकाय प्रो. मृदुला त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक कर कामकाज निपटाए और परीक्षा संबंधी निर्णय लिए। बताया, बैठक में आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर नहीं थे और न ही उन्होंने विभाग में उपस्थित न होने की कोई सूचना दी है।
इलाहाबाद। एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्रा के पिता ने विवि प्रशासन की जांच पर भरोसा जताया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि विवि मामले की जांच करा रहा है। उन्होंने भी जांच कमेटी और विवि के उच्चाधिकारियों से बात की है। सभी ने निष्पक्ष जांच होने का आश्वासन दिया है। जांच के बाद जो भी होगा विवि प्रशासन निर्णय लेगा। फिलहाल वह पुलिस के पास जाने को तैयार नहीं हैं।