फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UCO Bank: No heirs of crores of documents exposed

यूको बैंक : नहीं सामने आए करोड़ों के दस्तावेजों के वारिस

Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
UCO Bank: No heirs of crores of documents exposed
UCO bank
यूको बैंक की सिविल लाइंस शाखा में स्ट्रॉंग रूम को तोड़कर लॉकर से हुई चोरी के मामले में करोड़ों रुपये के कागजात के वारिस अब तक सामने नहीं आए हैं। चोर दस्तावेज शाखा में ही फेंक गए थे, लेकिन कई के वारिसों का बैंक के अफसरों को अब भी इंतजार है। ये दस्तावेज किस तरह के हैं, इस बारे में अफसर कुछ बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

यूको बैंक की सिविल लाइंस शाखा में अप्रैल महीने के आखिरी रविवार को चोरी हुई थी, लेकिन बैंक बंद रहने की वजह से खुलासा दो दिन बाद हुआ था। शातिरों ने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले स्ट्रॉंग रूम का गेट तोड़कर 16 बड़े लॉकर से चोरी की थी। हालांकि उनकी नजर सिर्फ नकदी और गहनों पर रही। दस्तावेज उन्होंने वहीं फेंक दिए थे। उन दस्तावेजों को वापस करने के लिए बैंक की ओर से लॉकर धारकों को सूचना भेजी गई। इसके बाद लॉकर धारक कुछ दस्तावेज तो ले गए, लेकिन कई अब भी बैंक के पास हैं। करीब तीन महीने बाद भी उन्हें कोई नहीं लेने आया है। शाखा के मुख्य प्रबंधक एसके दिवाकर का कहना है कि कुछ दस्तावेज रखे हैं। यदि कोई आता है तो पहचान करके उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


लॉकर से चोरी करने वाले गिरोह के कई सदस्य पकड़ में आ गए हैं।  उनसे करीब साढ़े पांच किलो सोना बरामद हुआ है, लेकिन यह मात्रा लॉकर धारकों की दावेदारी से काफी कम बताई जा रही है। इसके अलावा इसमें से भी किसे क्या वापस मिलेगा और कब तक यह बड़ा सवाल बना हुआ है। लॉकर में क्या रखा है, इसकी जानकारी बैंक को नहीं होती। वह सिर्फ उस लॉकर की किराएदारी लेता है। इस तरह का तर्क देकर बैंक ने किसी तरह की भरपाई से इंकार कर दिया है लेकिन राहत के लिए सरकार और आरबीआई को लिखा गया था। लेकिन तीन महीने बाद भी आरबीआई का कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम तोड़कर लॉकर से चोरी की घटना के बाद यूको बैंक की सिविल लाइंस शाखा की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। 70 साल पुराने स्ट्रांग रूम के गेट को बदल दिया गया है। अब आधुनिक तकनीकी का गेट लगाया गया है। इसके अलावा बाहर की तरफ खुलने वाली सभी खिड़कियां स्थायी तौर पर बंद करा दी गई हैं। मानक के अनुसार शाखा में सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं।


यूको बैंक में लॉकर से चोरी के मामले में पुलिस की तफ्तीश भी अभी आगे नहीं बढ़ पाई है। चौतरफा दबाव के बाद पुलिस ने घटना के समय आधा दर्जन से अािधक आरोपियों को पकड़ा था। लेकिन उसके बाद इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। इस मामले में अब भी कई आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम पिछले सप्ताह बोकारो गई थी लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed