फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths killed in bike accident

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 20 Dec 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Dec 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in bike accident
Accident
थाना क्षेत्र के चाका गांव में मंगलवार देर शाम ससुराल से लौट रहे युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उरुवा मेजा निवासी श्याम जी विश्वकर्मा की शादी नैनी थाना क्षेत्र के तिगनौता के बांकेलाल विश्वकर्मा की बेटी के साथ हुई थी। मंगलवार को वह अपने साथी दीपक पटेल पुत्र गौरी शंकर पटेल के साथ बाइक से ससुराल आया था।
विज्ञापन


वापसी में जैसे ही वे रीवा रोड पर आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे श्याम जी विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक की सांसें चल रही थीं। मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर दीपक को अस्पताल भेजा। मगर उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दामाद की मौत की खबर पर श्याम जी के ससुरालीजन वहां पहुंच गए और शव देेख बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनकर उनके घर के लोग चीरघर पहुंच गए।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के डांडी में मं्गलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मोटर मैकेनिक को टक्कर मार दी। भाई के घर के सामने हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुट्ठीगंज निवासी जैनुल आब्दीन पुत्र मो. आमीन एक मोटर मैकेनिक थे। वह हाल में ही सऊदी से लौटा था। मंगलवार को वह नैनी के डांडी में रह रहे अपने भाई के यहां साइकिल से आया था। वापसी में वह जैसे ही सड़क पर आया इलाहाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। भाई के घर के पास हुई घटना के तुरंत बाद ही परिजन एकत्रित हो  गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed