{"_id":"58f7c5784f1c1b0b524723d1","slug":"two-students-returning-from-the-exam-were-crushed-by-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों को बस ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों को बस ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज में बम्हरौली पुलिस चौकी के पास बुधवार शाम इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे स्कूटी सवार दो छात्रों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद बस चालक कौशांबी की तरफ भाग निकला। आसपास के लोग घायल छात्रों को पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी में दो छात्रों की मौत से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। धूमनगंज पुलिस ने शव कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रों के पास मिले आईकार्ड और मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई तो कोहराम मच गया।
मूलरूप से सोरांव में गोहरी निवासी राकेश श्रीवास्तव शिक्षक हैं। उनके दो बेटा में छोटा सत्यम श्रीवास्तव (19) इंटर का छात्र था। सत्यम के साथ उसका दोस्त अभिषेक गौतम (24) पुत्र अशोक गौतम निवासी धूमनगंज भी इंटर की परीक्षा दे रहा था। दोनों ने कौशांबी जिले से इंटर की परीक्षा का फार्म भरा था। दोनों बुधवार को अंग्रेजी का आखिरी पेपर देकर कौशांबी से लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे बमरौली पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही बेकाबू रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी से छिटककर दोनों छात्र जमीन पर गिरे तो बस के नीचे आ गए। बेकाबू बस उन्हें रौंदते हुए कौशांबी की तरफ भाग निकली। हादसे के बाद कानपुर जीटी रोड पर अफरातफरी मच गई। भीड़ ने खून से लथपथ छात्रों को उठाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घायल छात्रों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों के पास मिले मोबाइल और आईकार्ड से शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी। अनहोनी की खबर पाकर सत्यम के घरवाले रोते-कलपते चीरघर से धूमनगंज थाने पहुंचे। सत्यम के बड़े भाई शशांक ने बताया कि वह उसके साथ तेलियरगंज के पीतांबर नगर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह इंटर की परीक्षा देकर कौशांबी से लौट रहा था। सत्यम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पिता राकेश और मां रंजना तो बेटे के मौत की खबर सुनकर अचेत हो गए। वहीं अभषेक के घरवाले अभी नहीं पहुंचे है। वह मूलरूप से अंबेडकर नगर का रहने वाला था। यहां धूमनगंज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत की खबर जिसने भी सुनी उसकी रूह कांप गई। चौकी प्रभारी टीपी नगर ने बताया कि छात्रों ने हेलमेट नहीं लगाया था। साथ ही दुर्घटना निजी बस से हुई या रोडवेज बस से, इसे लेकर स्थानीय लोग भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।