{"_id":"5727be1b4f1c1b61085ccfe0","slug":"two-men-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बसों ने ली युवक समेत दो लोगों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बसों ने ली युवक समेत दो लोगों की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग घटनाओं में बेकाबू बसों ने दो लोगों की जान ले ली। शहर के स्टेनली रोड पर बस ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया जबकि यमुनापार के मांडा क्षेत्र में भी बस के धक्का से बाइक पर जा रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।
पहली घटना सोमवार सुबह शहर में स्टेनली रोड पर नया पूरा के निकट हुई। थरवई में हरिरामपुर गांव निवासी कमल कुमार पटेल का पुत्र अमित कुमार पटेल (20) रोज की तरह सुबह साइकिल पर शहर में काम के लिए निकला था। वह नया पूरा के पास पहुंचा तभी रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसे चपटे में ले लिया। उसे उठाकर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां अमित को डॉक्टरों ने मृत बताया दिया। इस दुखद घटना की जानकारी थरवई में अमित के घर पहुंची तो परिजन विलाप करने लगे। पिता समेत कई लोग अस्पताल आ गए। अमित तीन भाइयों में बड़ा होने के साथ ही परिवार का सहारा था। उसकी मां गुंजा देवी रोती-कलपती रही।
उधर, यमुनापार के मांडा इलाके में भी सोमवार शाम बस की टक्कर लगने से रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी गिरधारी पटेल (70) गंभीर रूप से घायल हुए और शहर में अस्पातल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। कनेवरा गांव निवासी गिरधारी अपने बेटे धर्म पटेल के साथ बाइक पर बैंक में पेंशन की रकम निकालने जा रहे थे तभी उन्हें बस ने टक्कर मार दी।