फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two members of fracture gang arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में फ्रैक्चर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Mon, 27 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two members of fracture gang arrested in police encounter
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हत्या, लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले अंतर्राज्यीय फ्रैक्चर गिरोह के दो सदस्य धूमनगंज में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें से एक 50 हजार का इनामी है। वह गुजरात में हत्या कर लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार बेचने के लिए प्रतापगढ़ आ रहे थे तभी पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई। इनके पास से कार, मोबाइल समेत पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ अफसरों का कहना है कि रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अपराधी अपने साथी के साथ धूमनगंज के पोंगहट पुल की ओर से आने वाला है। स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी की गई तो करीब 4.45 बजे सफेद रंग की कार आती दिखी, जिस पर गुजरात का नंबर था। रुकने का इशारा करने पर गाड़ी में बैठे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में मो. दानिश निवासी दुबाही मऊआइमा व मो. शारुख निवासी देल्हूपुर मानधाता प्रतापगढ़ शामिल हैं। अफसरों ने बताया कि दानिश 50 हजार का इनामी है। उस पर प्रतापगढ़ में दो व इलाहाबाद में तीन के साथ एक मुकदमा गुजरात के अहमदाबाद में दर्ज है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशोें ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह फ्रैक्चर गैंग के सदस्य हैं जिनमें 8-10 लोग शामिल हैं। यह गिरोह प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, इलाहाबाद से लेकर महाराष्ट्र व गुजरात में भी हत्या व लूट की वारदातों को अंजाम देता है। गिरोह का सरगना हफीक पुत्र शमशाद है। गैंग के अन्य सदस्यों में आनंद, नजीब, दीपक व जुनैद शामिल हैं। गिरोह पहले प्रतापगढ़ के साथ ही इलाहाबाद व जौनपुर में मोबाइल, बाइक व रुपये लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा। इसके बाद अगस्त में प्रतापगढ़ के सगरा सुंदरपुर में रोडवेज बस रुकवाकर 41 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य महाराष्ट्र व गुजरात भाग गए और वहां घटनाओं को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ मेें दोनों बदमाशों ने बताया कि बरामद कार उन्होंने गुजरात मेें चालक की हत्या कर लूटी थी। दानिश ने बताया कि उसने गुजरात जाने के कुछ दिनों बाद शारुख को बुला लिया। 21 अगस्त को उन्होंने अहमदाबाद से बड़ोदरा जाने के लिए कार बुक कराई। रास्ते में मौका पाकर चालक सरफराज की हत्या कर लाश बगोदरा-तारापुर हाईवे के किनारे बने गड्ढे में फेंक दी और कार लेकर चल दिए। रास्ते में पैसे कम पड़ने पर उन्होंने जेठवारा निवासी बाबर से गाड़ी का सौदा तय किया और एडवांस में उससे पेट्रोलपंप के एकाउंट में पांच हजार रुपये डलवाए। इसमें से 2600 का पेट्रोल भरवाने के बाद बाकी पैसे दोनों को दे दिए। कार लेकर ही शिवपुरी, कानपुर होते हुए आ रहे थे कि उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

18 जून को सगरा सुंदरपुर प्रतापगढ़ में लूट में नाकाम रहने पर शराब की दुकान के सेल्समैन पर फायर झोंका।
26 जून को लक्ष्मनपुर रोड बंधवा भीर बाबा स्थान के पास कौशलेंद्र शुक्ला से 10 हजार की लूट
4 जुलाई को सांगीपुर के गोसाई बाग पचखुरा में 10 हजार की लूट

बरामदगी
लूटी गई एक स्विफ्ट डिजायर कार
तीन मोबाइल
एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा, दो कारतूस
एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा
700 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed