{"_id":"56f05b094f1c1b8b1cf14d2e","slug":"two-killed-in-accident-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर अनहोनी से दो परिवारों में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर अनहोनी से दो परिवारों में मातम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐन होली पर हादसों से दो परिवारों में मातम पसर गया। धूमनगंज के बमरौली इलाके में सोमवार दोपहर जीटी रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से पीएसी सिपाही के बाइक सवार बेटे की जान चली गई जबकि उसका दोस्त साफ बच गया। उधर, नैनी इलाके में भी सोमवार शाम मजदूरी के बाद साइकिल पर घर लौट रहे लड़के को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर समेत ड्राइवर फरार हो गया।
पहली घटना दोपहर करीब एक बजे की है। चतुर्थ बटालियन पीएसी हरवारा में नियुक्त सिपाही शिवाकांत पांडेय की तैनाती अभी अयोध्या में है। उनकी पत्नी बिंदू पांडेय दोनों बेटों राहुल और विपिन के साथ पीएसी बटालियन परिसर के सरकारी निवास में रहती हैं। छोटा पुत्र विपिन कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर वह प्रवेश पत्र लेने की खातिर अपने दोस्त रजनीश के साथ बाइक पर बमरौली गया था। वहां से लौटते वक्त भी हीरो पैशन बाइक वही चला रहा था। वे दोनों शिवाला के निकट पहुंचे तो कानपुर डिपो की रोडवेज बस उनके आगे थी। उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई।
रजनीश तो दूर छिटक गया मगर विपिन के सिर पर गहरी चोट पहुंची। बस के आगे बढ़ने पर आसपास मौजूद लोग जुटे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था वरना उसकी जान बच सकती थी। घटना की जानकारी पाकर बमरौली चौकी प्रभारी आनंद पांडेय पहुंच गए। इस बीच हादसे की खबर पाकर विपिन का बड़ा भाई राहुल दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। फिर तमाम रिश्तेदार और करीबी भी आ गए। ऐन होली पर हुए इस अनहोनी ने पांडेय परिवार को भारी गम में डुबो दिया है। उधर, नैनी में मड़ौका के पास सोमवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर मनीष निषाद (17) की मौत हो गई। सिलाई के जरिए वह बालू ढोने का काम करता था। सोमवार सुबह भी वह काम पर गया था। वहां से लौटते वक्त वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। दुखी परिजनों ने बताया कि वह दो बेटों में बड़ा था।