फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two killed in accident in allahabad

होली पर अनहोनी से दो परिवारों में मातम

Fri, 25 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
ऐन होली पर हादसों से दो परिवारों में मातम पसर गया। धूमनगंज के बमरौली इलाके में सोमवार दोपहर जीटी रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से पीएसी सिपाही के बाइक सवार बेटे की जान चली गई जबकि उसका दोस्त साफ बच गया। उधर, नैनी इलाके में भी सोमवार शाम मजदूरी के बाद साइकिल पर घर लौट रहे लड़के को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर समेत ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन


पहली घटना दोपहर करीब एक बजे की है। चतुर्थ बटालियन पीएसी हरवारा में नियुक्त सिपाही शिवाकांत पांडेय की तैनाती अभी अयोध्या में है। उनकी पत्नी बिंदू पांडेय दोनों बेटों राहुल और विपिन के साथ पीएसी बटालियन परिसर के सरकारी निवास में रहती हैं। छोटा पुत्र विपिन कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर वह प्रवेश पत्र लेने की खातिर अपने दोस्त रजनीश के साथ बाइक  पर बमरौली गया था। वहां से लौटते वक्त भी हीरो पैशन बाइक वही चला रहा था। वे दोनों शिवाला के निकट पहुंचे तो कानपुर डिपो की रोडवेज बस उनके आगे थी। उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


रजनीश तो दूर छिटक गया मगर विपिन के सिर पर गहरी चोट पहुंची। बस के आगे बढ़ने पर आसपास मौजूद लोग जुटे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था वरना उसकी जान बच सकती थी। घटना की जानकारी पाकर बमरौली चौकी प्रभारी आनंद पांडेय पहुंच गए। इस बीच हादसे की खबर पाकर विपिन का बड़ा भाई राहुल दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। फिर तमाम रिश्तेदार और करीबी भी आ गए। ऐन होली पर हुए इस अनहोनी ने पांडेय परिवार को भारी गम में डुबो दिया है। उधर, नैनी में मड़ौका के पास सोमवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर मनीष निषाद (17) की मौत हो गई। सिलाई के जरिए वह बालू ढोने का काम करता था।  सोमवार सुबह भी वह काम पर गया था। वहां से लौटते वक्त वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। दुखी परिजनों ने बताया कि वह दो बेटों में बड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed