फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two days before the burial of the body of the newborn missing

दो दिन पहले दफनाये गए नवजात का शव गायब

Wed, 26 Aug 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
लेड़ियारी (ब्यूरो)। यमुनापार में खीरी इलाके में दो रोज पहले दफनाये गए नवजात का शव किसी ने मिट्टी खोदकर गायब कर दिया। मंगलवार दोपहर लोगों ने देखा तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की जरूरत भी नहीं समझी।
विज्ञापन


खीरी के पास भौरहा रोड पर नहर पुलिया के पास रविवार सुबह पॉलीथिन में एक नवजात मिला था। महिलाओं ने उसे देखकर बताया कि वह उसी रोज जन्मा नवजात था। खबर पाकर ग्राम प्रधान शारदा प्रसाद केसरवानी उर्फ बदौली तथा खीरी थाने से होमगार्ड के साथ एक सिपाही आया। तब तक ज्यादातर लोगों ने कह दिया कि नवजात जीवित नहीं है। इसके बाद सिपाही ने कहा कि नवजात का कोई वारिस नहीं है इसलिए उसे दफना दिया जाए।
विज्ञापन


ऐसा ही किया गया। लोगों ने गड्ढा खोदा और शव कपड़े में लपेटकर दफना दिया। मंगलवार को किसी का ध्यान उस तरफ गया जहां नवजात का शव दफनाया गया था। वहां मिट्टी हटी थी और शव गायब था। खबर फैली तो वहां भीड़ लगती गई। शव गायब होने से लोग स्तब्ध हैं। आखिर किसी ने क्यों शव को वहां से हटाया होगा। इसके पीछे क्या रहस्य है। सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस वहां नहीं पहुंची। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव गायब होने पर भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed