{"_id":"591f4c2d4f1c1bd529f25168","slug":"tripling-is-a-time-for-maternal-uncle-bike-transit-truck-tram","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग बनी मामा-भांजा के लिए काल, बाइक पलटी, ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपलिंग बनी मामा-भांजा के लिए काल, बाइक पलटी, ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर ट्रिपलिंग मामा-भांजा के लिए काल बन गई। जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू बाइक पलटने पर 20 वर्षीय युवक और उसके भांजे की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई जबकि मां को गंभीर चोट पहुंची। इस हादसे के बाद करीब घंटे भर तक जाम लगा रहा। लोगों ने ट्रक चालक को इतना पीटा कि वह बुरी तरह घायल हो गया। फूलपुर पुलिस ने उसे अस्पताल भेजकर मुकदमा लिखा।
कैथाना मुहल्ला निवासी मोहम्मद साबिर दुबई में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी नाजरीन यहां दो बेटों शारिक और अलहम तथा विवाहिता बेटी अल्तमस के साथ रहती है। अल्तमस का ब्याह सात साल पहले प्रतापगढ़ के पठान के पूरा में मोहम्मद राजू खां के साथ किया गया था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। करीब पांच साल पहले अल्तमस का पति राजू भी दुबई में अपने ससुर साबिर के पास चला गया। तब से वह दोनों बच्चों संग फूलपुर आकर मायके में रहने लगी। नाजरीन की तबियत सही नहीं थी इसलिए वह शुक्रवार सुबह बेटे शारिक के साथ दवा लेने के लिए क्लीनिक जाने लगी तो साथ में पांच साल का नाती वसर भी चल दिया। दवा लेने के बाद करीब सवा आठ बजे वे इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो बैरियर बंद हो रहा था। शारिक ने बाइक जल्दी निकालने की कोशिश की।
हड़बड़ी में बाइक पलटी और वे तीनों सड़क पर गिर गए। शारिक भांजे वसर समेत बगल में चल रहे ट्रक की चपेट में आ गया। पहिए के नीचे आने से उनकी मौत हो गई। शारिक की मां नाजरीन के भी सिर पर गहरी चोट पहुंची। लोगों ने ट्रक घेरकर रोका और ड्राइवर राजेश मिश्र को सड़क पर खींचकर बुरी तरह पीटा। घायल नाजरीन को इलाज की खातिर ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शारिक और वसर के शवों को उठाकर पोस्टमर्टम हाउस भेजा। पिटाई से घायल ड्राइवर राजेश को भी अस्पताल ले जाया गया। वह प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके का रहने वाला है। इस दुर्घटना की वजह से करीब एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन
शारिक की लापरवाही उसके लिए जानलेवा और परिवार के लिए गहरे सदमे की वजह बन गई। वह बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। बाइक चलाते वक्त उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था, इसके अलावा बाइक पर तीन लोग थे। ट्रिपलिंग की वजह से बाइक वैसे भी अनियंत्रित थी, ऊपर से शारिक ने रेलवे क्रासिंग बंद होने से पहले निकलने की कोशिश की। अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। यह लापरवाही मामा-भांजे के लिए काल बन गई। दुबई में शारिक के पिता साबिर और वसर के पिता राजू को घटना की जानकारी दी गई। साबिर हफ्ता भर पहले ही घर से दुबई के लिए लौटे थे।