फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tripling is a period of time, two young people died

ट्रिपलिंग फिर बनी काल, दो युवकों की गई जान

Thu, 04 May 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 May 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
Tripling is a period of time, two young people died
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
शास्त्री पुल पर बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी जख्मी हुआ। ये तीनों एक शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे, तभी ट्रिपलिंग की वजह से बाइक लहराने से यह अनहोनी हुई। किसी ने हेलमेट भी नहीं लगा रहा था। मृतकों के परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक को ट्रैफिक लाइन के पास छोड़कर ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


मृतकों में एक मनोज कुमार यादव उर्फ भीष्म (18) थरवई के धर्मपुर घुरवा गांव निवासी लालजी यादव का पुत्र था। चार भाइयों में सबसे छोटा भीष्म हलवाई के हेल्पर का काम करता था। बांदा से आकर त्रिवेणी बांध झोपड़ पट्टी में रहने वाला हलवाई मान सिंह भी उसे अक्सर शादी समेत दूसरे समारोहों में खाना बनाने में सहायक के तौर पर ले जाता था। बुधवार को भीष्म को भी एक शादी समारोह में खाना बनाना था। मान सिंह ने अपने पुत्र अर्जुन सिंह (22) को बाइक पर थरवई में भीष्म तथा हेतापट्टी गांव निवासी सुनील कुमार यादव (19) को बुलाने उनके घर भेजा। उन दोनों को बाइक पर बैठाकर अर्जुन शहर रवाना हो गया।
विज्ञापन


करीब ग्यारह बजे वे तीनों शास्त्री पुल पर गुजर रहे थे, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए। सुनील यादव टक्कर लगने पर दूर गिरा, जबकि बाइक चला रहा अर्जुन और भीष्म ट्रक की चपेट में आ गए। ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका बल्कि अलोपीबाग की तरफ तेज रफ्तार में भगा गया। वहां भीड़ लगी तो जाम लग गया। दारागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। भीष्म और अर्जुन की मौत हो चुकी थी, जबकि सुनील यादव घायल था। पुलिस ने दोनों शवों को हटवाया और सुनील को अस्पताल भेजा। घायल से नंबर लेकर पुलिस ने फोन किया तो भीष्म के परिवार के लोग रोते-कलपते एसआरएन अस्पताल में चीरघर आ गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से भागने के बाद ड्राइवर ने ट्रक को ट्रैफिक लाइन के बाहर छोड़ा और भाग गया। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री पुल पर दुर्घटना की जानकारी भीष्म और अर्जुन के घर पहुंची तो परिजन रोने-कलपने लगे। घर और रिश्तेदारी में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में छोटे अर्जुन के भी परिवार में हाहाकार मच गया। 15 रोज पहले उसका ब्याह तय कर दिया गया था। अगले महीने विवाह होना था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। अर्जुन यहां हलवाई के काम में लगा था। उसने कहा था कि शादी से पहले कुछ पैसा कमा ले, मगर बुधवार की घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया।


सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने के नियमों की अनदेखी करने से लोग लगातार जान गंवा रहे हैं। इधर हफ्ते भर के भीतर तीन ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दुर्घटना की वजह बाइक पर ट्रिपलिंग यानी तीन सवारी चलना रहा। हादसे का शिकार हुए लोगों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखे थे। ट्रिपलिंग करने से बाइक चलाने वाले का नियंत्रण नहीं बना रहता और गाड़ी अचानक इधर से उधर जा सकती है, जिससे दूसरे वाहन की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। मंगलवार शाम जारी इलाके में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की जान गई, जबकि उनका साथी जख्मी हुआ। यह दुर्घटना भी बाइक ट्रिपलिंग और हेलमेट नहीं लगाने का नतीजा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed