फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of special court to Atiq Ahmed, Kavararia and Vijay

अतीक अहमद, करवरिया व विजय के मुकदमे विशेष अदालत में ट्रांसफर

Sun, 26 Aug 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Transfer of special court to Atiq Ahmed, Kavararia and Vijay
atiq ahmed
माननीयों के मुकदमों की सुनवाई हेतु गठित विशेष न्यायालय ने अपना कामकाज शनिवार से शुरू कर दिया है। इलाहाबाद के पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, पूर्व सासंद अतीक और विधायक विजय मिश्र के मुकदमे विशेष न्यायालय पहुंच गए हैं। हालांकि पहले दिन इनमें सिर्फ डेट लगी है, मगर 27 अगस्त से  इसकी विधिवत सुनवाई प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


दशकों से लंबित इन मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए ही विशेष न्यायालय का गठन किया गया है। इसलिए त्वरित सुनवाई और निस्तारण की उम्मीद है। विशेष न्यायालय के पीठासीन अधिकारी पवन कुमार तिवारी ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण करते ही इन मुकदमों की फाइलें तलब कर सुनवाई शुरू कर दी। अभी प्रदेश भर के सांसदों और विधायकों की फाइलें भी यहां आनी है। इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हाईकोर्ट ने सभी न्यायालयों को पहले ही आदेश जारी कर दिया है कि एमपी, एमएलए के आपराधिक मुकदमों की फाइलें विशेष अदालत को स्थानांतरित कर दी जाए। विशेष कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और जिले के डीएम और एसएसपी को पीठासीन अधिकारी और उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन


बहुमंजिले न्यायभवन में जहां पहले एडीजे छह का न्यायालय था, उसी कोर्ट रूम में विशेष कोर्ट एमपी एमएलए बनायी गयी है। जिला जज ने कोर्ट के लिए  पेशकार, कार्यालय लिपिक और पीए की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद न्यायालय इलाहाबाद में लंबित माननीयों के मुकदमों को विशेष न्यायालय में अन्तरित किए जाने का आदेश जिला जज ने कर दिया है। जिसके क्रम में शनिवार को सुनवाई के लिए नियत जवाहर हत्याकांड में सरकार बनाम उदयभान करवरिया आदि के मुकदमे, गैंगस्टर कोर्ट में चल रहे नंदी पर हमला मामले का मुकदमा सरकार बनाम विजय मिश्रा आदि और राजूपाल हत्याकांड में गवाह को धमकाने के सरकार बनाम अतीक अहमद आदि के मुकदमों की सुनवाई जिन अदालतों में हो रही थी नहीं हुई। इन सभी मुकदमों को विशेष कोर्ट में अंतरित कर दिया गया है, जिसकी नियमित सुनवाई 27 अगस्त से होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed