फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train passengers on mobile steal military prisoner

ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चुराने पर फौजी बंदी

Fri, 30 Dec 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Train passengers on mobile steal military prisoner
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक फौजी को यात्रियों के मोबाइल फोन चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। यात्रियों की शिकायत पर बृहस्पतिवार सुबह जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उसे बोगी से उतारकर चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


डिब्रूगढ़-राजधानी एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार भोर में रेलवे कंट्रोल को एक यात्री ने फोनकर सूचना की कि तीन लोगों के मोबाइल चोरी हो गए हैं। एक व्यक्ति पर चोरी का शक है मगर वह खुद को फौजी बता रहा है। यह खबर इलाहाबाद में जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह को मिली तो उन्होंने टीम के साथ ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उस बोगी को घेर लिया। आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास चोरी के तीनों मोबाइल फोन मिल गए। तीनों मोबाइल फोन पीड़ित यात्रियों को लौटाकर पकड़े गए युवक को ट्रेन से उतार लिया गया। उसने अपना नाम संजय कुमार और पता प्रेम नगर, जिला भिवानी, हरियाणा बताया। वह सेना में सिपाही है। उसकी तैनाती जाट रेजीमेंट में है। संजय छुट्टी पर हरियाणा में अपने घर जा रहा था। उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed