{"_id":"086fd55b539509d1a68cc72d9c0ffdfc","slug":"threw-the-dead-woman-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को मारकर फेंक दिया रेलवे ट्रैक पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को मारकर फेंक दिया रेलवे ट्रैक पर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंडिया इलाके के आसेपुर गांव में सोमवार सुबह घर से दूर रेलवे ट्रैक पर घायल मिली युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खबर पाकर मिर्जापुर से आए मायकेवालों ने आरोप लगाया कि उसे कुल्हाड़ी से मारने के बाद ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने सास और ससुर को पकड़ लिया है। पति फरार है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ठोस सुबूत मिलने पर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
आसेपुर गांव निवासी मौजीलाल का ब्याह पांच साल पहले मिर्जापुर में कछवा इलाके में सेमरी गांव निवासी आरती से किया गया था। उनका चार साल का बेटा है आर्यन। सोमवार सुबह आरती घर से कुछ दूर से गुजरी रेलवे लाइन पर गंभीर घायल पड़ी मिली। उसे शहर में एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। आरती की मौत की खबर पाकर मिर्जापुर के कछवा से मायके वाले भी आ गए।
उन्होंने इसे कत्ल करार दिया। चचेरे भाई इंद्रजीत भारतीय ने पुलिस से कहा कि आरती को घर में कुल्हाड़ी से मारने के बाद ले जाकर रेलवे ट्रैक पर डाला गया था। उसने आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये की डिमांड नहीं पूरी होने की वजह से आरती को मारकर हादसे का रूप दिया जा रहा है। पुलिस ने आरती के ससुर भाईलाल और सास धनेसरी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पति फरार है। दो ननदों पर भी हत्या का आरोप लगाया गया है।