फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three Munnabhai, two brothers in the High Court exam

हाईकोर्ट की परीक्षा में धरे गए तीन मुन्नाभाई, दो भागे

Mon, 08 Oct 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three Munnabhai, two brothers in the High Court exam
arrest shimla
हाईकोर्ट की लिफ्ट ऑपरेटर व मेकैनिक परीक्षा के दौरान रविवार को राजरूपपुर स्थित केंद्र पर तीन मुन्नाभाई पकड़े गए। यह ब्ल्यूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कर रहे थे। इस दौरान एक तो पकड़ लिया गया लेकिन दो आरोपी भाग निकले। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की ओर से रविवार को लिफ्ट ऑपरेटर व मेकैनिक(इलेक्ट्रिकल एंड मेकैनिकल) पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। धूमनगंज के राजरूपपुर स्थित सैनिक बाल विकास इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी लेकिन अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9.30 बजे ही था। पुलिस के मुताबिक, केंद्र प्रबंधन ने बताया कि निर्धारित समय पर परीक्षा की शुरुआत हुई। करीब 45 मिनट ही बीते थे कि कक्ष संख्या सात-ए में परीक्षा दे रहे युवक की गतिविधियां संदिग्ध देख कक्ष निरीक्षक राजकुमार ने पूछताछ की तो वह घबरा गया। तलाशी के दौरान पता चला कि वह ब्ल्यूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम साजिद अली पुत्र मेहरबान निवासी मवाना मेरठ बताया।
विज्ञापन


उधर कुछ देर बाद पहली मंजिल पर स्थित कक्ष संख्या 10 में भी दो परीक्षार्थियों को इसी प्रकार ब्ल्यूटूथ डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया। दोनों ने खुद को शैलेंद्र कुमार पुत्र गजराज निवासी चांद्रपुर बिजनौर व धर्मेंद्र कुमार सिंंह पुत्र देवराज सिंह निवासी भीटी हंडिया बताया। तीनों के पास दो मोबाइल, दो ब्ल्यूटूथ डिवाइस, दो सिमकार्ड व एक ईयरफोन मिला। कॉलेज की प्रधानाचार्य आशा डोबरियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना देकर दोनों को नीचे लाया जा रहा था कि तभी पहली मंजिल से नीचे छलांग लगाकर दोनों भाग निकले। कुछ देर बाद एसआई श्रवण निगम फोर्स संग पहुंचे तो उन्हें पूरी जानकारी दी गई और पकड़े गए साजिद को उसके हवाले कर दिया गया। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तीनों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed